पार्टी पूरी मजबूती के साथ आने वाले समय में सभी चुनाव लड़ेगी : डीएन सिंह
गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रभारी दूर्गेश पाठक ने रविवार देर शाम एक पत्र जारी कर देवनाथ सिंह को झारखंड प्रदेश का संयोजक बनाया है। पत्र में प्रदेश संयोजक के अलावा आबिद अली को प्रदेश सचिव और प्रेम कुमार को प्रदेश उप संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है ।
नव नियुक्त प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में झारखंड के मुद्दे पर झारखंड के लोगों की आवश्यकता के अनुसार कार्य करेगी और पार्टी पूरी मजबूती के साथ आने वाले समय में सभी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द झारखंड के सभी जिलों में पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी में अरविन्द केजरीवाल के विकास माॅडल को पसंद करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा।
आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने नव नियुक्त तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण का सपना अधूरा है। झारखंड में आम आदमी पार्टी को यहाँ के छात्र, नौजवान, मजदूर- किसान एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी से झारखंड के नौजवानों को काफी उम्मीदें हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, धनवार विधानसभा प्रभारी सागर चौधरी, जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो, गिरिडीह विधानसभा के मुर्शीद मिर्जा, सृजन पाल सिंह, राजीव रंजन, रोहित वर्मा, पीरटांड़ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण महतो, दानिश आलम, शीवशंकर मुर्मू, मुकेश टुडू, जमुआ प्रखंड के आशिष भदानी, रोहित विश्वकर्मा, तैयब अंसारी, रोजन अंसारी, अजीत कुमार वर्मा, देवरी के कासिम अंसारी बगोदर सरिया के मनोहर प्रसाद वर्मा, शक्ति प्रसाद वर्मा, दिनेश रजक, शंकर मंडल सहित कई लोग शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें