गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से चन्दौरी गांव निवासी बंटू रविदास नामक एक व्यक्ति की घटना स्थलपर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान खिजुरी पंचायत के धवताण्ड निवासी अशोक रविदास के रूप में हुई है। वह मृतक बंटू का साढ़ू बताया जाता है।
घटना के बावत घायल अशोक दास ने बताया कि वह दोनों एक बाइक पर सवार हो मंडरो से तिसरी जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालवाहक मैक्सिमो वाहन ने उंन्हे अपनी चपेट में ले लिया और मौका ए वारदात से फरार हो गया।
बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाने की पुलिस घटना स्थल पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि घायल व्यक्ति को तिसरी अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें