तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत
गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र में बीते रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे धनबाद ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम बिनोद वर्मा था।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार देवरी के बैरिया टोला-नावाआहर के समीप बीते रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गयी। इधर घटना के बाद बोलेरो सवार घटनास्थल पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह देवरी थाना की पुलिस युवक के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल का भी मुआयना किया। वँहा खड़ी बोलेरो की जांच करने पर पुलिस को ड्राइवर सीट के नीचे से एक मैगजीन लोडेड पिस्टल बरामद हुई है। एसआई नीतीश कुमार ने पिस्टल मिलने से यह आशंका जताया कि वाहन में अपराधी सवार थे। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वाहन किसका है, वाहन में कौन लोग सवार थे, वाहन कंहा से आ रही थी और कंहा जा रही थी। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस पडताल कर रही है। इस बीच घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें