मधुबन थाने में बकरी चोरी के आरोपी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह: जिले के मधुबन थाना में बकरी चोरी के आरोप में बन्द एक बकरी की मौत हो गयी है। मृतक आरोपी धनबाद जिले के तोपचांची का रहने वाला 20 वर्षीय बबलू सोनार बताया जाता है। बबलू की मौत शुक्रवार की रात होने की बात बतायी जा रही है। जबकि शनिवार सुबह मामले का खुलासा हुआ है।
चर्चा है कि बबलू की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। बहरहाल पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।
बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के खोटातांड गांव में शुक्रवार को बबलू सोनार किसी ग्रामीण की बकरी चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर मधुबन थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके दूसरे दिन ही उसकी मौत की जानकारी मिली।
मृतक की मौत कैसे हुई. इसे बताने से मधुबन थाना प्रभारी इनकार कर रहे हैं। लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की रात मधुबन थाना के एक पुलिस कर्मी ने आरोपी की पिटाई की थी। समझा जाता है कि उसी बेरहमी पूर्वक पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें