बुधवार, 17 जून 2020

फांसी के फंदे से झूल युवक ने की आत्महत्या

फांसी के फंदे से झूल युवक ने की आत्महत्या
गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा स्थित बेड़वा गली निवासी महेश राणा नामक शख्स ने  फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 

सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बाबत मृतक की पुत्री रिया ने बताया कि मंगलवार की रात पापा शराब के नशे में घर लौटे और किचन में जाकर दरबाजा बंद कर सो गए। रात के 12 बजे तक सभी जगे थे उस वक्त कुछ नहीं हुआ था। सुबह देर तक नहीं जागने पर दरबाजा खुलवाने गए तो दरबाजा नहीं खोला। शक होने पर खिड़की तोड़कर देखा तो पापा फंदे से झूले हुए थे। बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें