बुधवार, 17 जून 2020

अपहरण गिरोह के मास्टमाइंड विकास को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार , जुटी पूछताछ में

अपहरण गिरोह के मास्टमाइंड विकास को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार , जुटी पूछताछ में
 
गिरिडीह:  गिरिडीह पुलिस ने एक साल पहले जिले के तिसरी थाना इलाके के खटपोंक से पीडीएस डीलर अशोक कुमार मोदी के बेटे अंकित के अपहरण कांड का मुख्य साजिशकर्ता विकास यादव को गिरफ्तार  कर लिया है। विकास को पुलिस ने झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके से दबोच कर उससे गहन पूछ ताछ करने में जुटी है।

 जिले के तिसरी के थाना के प्रभारी उत्तम उपाध्याय ने अपहरण गिरोह के मास्टमाइंड की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया कि एसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ही मास्टरमाइंड अपरहणकर्ता की गिरफ्तारी हुई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 की 13 जुलाई की रात तिसरी प्रखंड के खटपोंक निवासी पीडीएस डीलर अशोक कुमार मोदी के घर पर अपराधियों ने धावा बोल दिया था। अपराधियों ने अशोक के इकलौते बेटे अंकित कुमार का अपहरण कर लिया था। फिरौती के लिए अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद से एसपी के निर्देश पर एएसपी दीपक कुमार की अगुआई में इलाके में छापेमारी की जा रही थी। इस बीच 20 जुलाई 2019 को अपहृत को अपराधियों ने छोड़ दिया था। बताया गया कि इस मामले में मोटी राशि बतौर फिरौती ली गई थी उसके बाद अंकित को अपहरण कर्ताओं द्वारा छोड़ा गया था।

इस अपहरणकांड का मुख्य साजिश कर्ता विकास यादव बिहार के सोनो थाना इलाके के सरकंडा का रहने वाला है। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर ही अंकित का अपहरण किया था। अपहरण के बाद फिरौती की रुपए को बांटने में इस कुख्यात ने बेईमानी की थी। इस बात का खुलासा इसी अपहरणकांड में पिछले साल पकड़े गए अपराधियों ने किया है। जमुई के चरकापत्थर थाना इलाके के चरैया निवासी करण यादव उर्फ कारू यादव ने मुख्य साजिशकर्ता के बारे में कई अहम खुलासा की थी। उस दौरान पुलिसिया पूछताछ में कारू ने अपहरण में शामिल रहे अपराधियों के संबंध में अहम जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि इस अपहरणकांड का मुख्य साजिशकर्ता विकास यादव एक अपराधी है। विकास के कहने पर ही पूरी प्लानिंग बनी थी। अपहरण के बाद फिरौती की राशि का बंटवारा सभी अपराधियों के बीच बराबर-बराबर करने की बात विकास ने कही थी, लेकिन उसे एक भी पैसा नहीं मिला। कारू से पहले पुलिस ने इस मामले में अशोक माली नामक एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें