डोभा में डूबने से हुई आठ वर्षीय बालक की मौत
गिरिडीह : डोभा में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के तेतरिया सलयडीह की है। मृतक इसी गांव के महेंद्र वर्मा का 8 वर्षीय पुत्र गोविद प्रसाद वर्मा उर्फ चरका था।
उक्त बालक के माता-पिता डोभा के बगल में ही खेत में काम कर रहे थे। वह अपने माता-पिता के साथ ही था। अचानक वह डोभा में जाकर स्नान करने लगा। गहराई होने की वजह से वह डोभा में डूब गया, लेकिन इसकी भनक उसके माता-पिता को नहीं लगी। खेत में काम कर रहे उसके माता-पिता सोच रहे थे कि वह घर चल गया है।
खेत में काम खत्म कर माता-पिता जब घर पहुंचे तो पुत्र को घर में नहीं देख उसे खोजने लगे। उसे खोजते हुए डोभा के पास पहुंचे। वहां मेड़ पर बालक का कपड़ा व चप्पल देख उसे डोभा में खोजने लगे। डोभा से बाहर निकालकर परिजन उसे बिरनी सीएससी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी के साथ परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। घटना के बारे में सुनकर बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। बिरनी प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को सहयोग राशि दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें