गंतव्य को भेजे गए गिरिडीह में फंसे 70 लड़के-लड़कियां
गिरिडीह : सदर विधायक सुदिव्यं कुमार सोनू की पहल और उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की सूझ बूझ से गुरुवार को लॉक डाउन में गिरिडीह में फंसे 70 लड़के लड़कियों को उनके गन्तव्य तक भेजा गया।
बताया गया कि दो दिन पूर्व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह में 70 लड़के लड़कियों के फंसे होने की सूचना मिली। जो सभी गुमला, लातेहार, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ के थे । ये सभी किसी नेटवर्किंग कंपनी के लिए काम करते थे और आपदा की स्थिति में कंपनी की तरफ से कोई सहायता नही मिलने पर ये सभी गिरिडीह में फंस गए। विधायक ने इनके आवेदन पर उपायुक्त को बाकी जिलों के अधिकारियों से एनओसी लेकर उन्हें वापस भेजने का इंतेजाम करने का आग्रह किया। सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात कर 2 बसों का इंतेजाम कर गुरुवार की सुबह गोपाल विश्वकर्मा और रणधीर वर्मा ने सभी लड़के लड़कियों को खिचड़ी सेंटर ले जाकर पहले खाना खिलवाया फिर गौरव कुमार तथा अभय सिंह के साथ मिलकर दोनों बसों पर सबों को बिठाकर उनके गंतव्य स्थान के लिए विदा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें