शनिवार, 30 मई 2020

पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया ईंट-पत्थर से हमला,7 गिरफ्तार

विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया ईंट-पत्थर से हमला
पांच महिला आरक्षी समेत एक एसआई घायल

मामले में 6 महिलाओं समेत सात लोग गिरफ्तार

  गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कलवा गांव में एक विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय महिलाओं ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इस हमले में पांच महिला आरक्षी समेत एसआई साधन कुमार घायल हो गये। घायल महिला आरक्षी में मिथिला कुमारी, पम्मी मंडल, सुष्मिता कुमारी और पिंकी शामिल हैं।  जिन सभी का इलाज तिसरी के स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया हैं।   

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि कलवा गांव स्थित नदी के पास एक विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा चाहरदीवारी निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के नीरज साह ने इसकी सूचना पुलिस को दी और विवादित भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की पुलिस से गुहार लगाया। सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस की एक टीम सदलबल निर्माण कार्य पर रोक लगाने के उद्देश्य से निर्माण स्थल पर पहुंची। 

निर्माण स्जल पर पूर्व से मौजूद महिलाओं ने पहले पुलिस टीम के साथ नोंक-झोंक शुरू कर दी।  बाद में महिलाओं ने निर्माण कार्य को रोकने के लिए कलवा गांव पहुंची तिसरी थाने की पुलिस पर महिलाओं ने ईंट- पत्थर से हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को वहां से खदेड़ दिया। 

 इस घटना के बाद तिसरी थाना प्रभारी पुलिसबलों के गांव में पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला मामले में गांव की  6 महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गये। तिसरी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें