मृतक के कोरोनो पोजेटिव रिपोर्ट आने से पूरा गांव में दहशत, गांव सील कर किया गया सैनेटाइज
गिरिडीह : जमुआ के गोरो गांव के एक शख्स की रिम्स में इलाज के दौरान मौत होने के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गिरिडीह जिला प्रशासन काफी सतर्क हो गयी है। प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए गोरों गांव को सील कर दिया है और, पूरे गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मृतक 44 वर्षीय व्यक्ति बीते 9 मई को सूरत से वापस लौटा था। उसे होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट वाहन से मेडिका ले जाया गया। जहां से 27 मई को उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 मई की सुबह परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे जहां उसे दफना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत की सूचना पर काफी संख्या में लोग जुटे थे। 28 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल 30 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा,एसपी सुरेंद्र कुमार झा गोरो गांव पहुंचे और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि प्राइमरी कांटेक्ट में आये सभी लोगों के सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सम्पर्क में आये सभी लोगों को जांच रिपोर्ट आने तक सरकारी क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। उपायुक्त ने सभी से नियमों का पालन करते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें