जमीन विवाद में मारपीट, दो दर्जन लोग घायल
गिरिडीह/ सरिया : जमीन विवाद में सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में शुक्रवार को दो पक्षों में हुई खूनी टकराव हुई। जिसमें बंसी साव, राजेन्द्र साव, प्रमिला देवी, महेंद्र साव, गीता देवी, घनश्याम साव, मोहन साव, करण नायक, कुंती देवी, शकुंतला देवी, खागो साव,मसोमात खेमिया, बालेश्वर साव समेत दोनों और से करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज हेतु बगोदर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जंहा चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल पांच लोगों को स्थिति गम्भीर देखते हुये उन्हें बेहतर इलाज हेतु धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना के सम्बंध में बताया गया कि महेंद्र साव, राजेंद्र साव आदि का अपने गोतिया घनश्याम साव, खागो साव के साथ ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया मगर दोनों के बीच बात नहीं बनीं। इसी बीच घनश्याम साव ने उक्त ज़मीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
मारपीट के इस घटना को लेकर एक पक्ष के सितो साव तो दूसरे पक्ष के टीको साव ने सरिया थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों द्वाराआवेदन दी गयी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें