शनिवार, 30 मई 2020

सृजन शोध संस्थान द्वारा किया गया मास्क का वितरण

सृजन शोध संस्थान द्वारा किया गया मास्क का वितरण
गिरिडीह :  सृजन शोध संस्थान  द्वारा गिरिडीह में लॉकडाउन के दौरान जरूरमंद लोगो के बीच मुफ्त में मास्क का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 
शनिवार को भी संस्थान के मनोज जालान के द्वारा गिरिडीह की एसडीएम कार्यालय और पुलिस कर्मियों के बीच फेस मास्क और फेस सील्ड का वितरण किया गया।

 मनोज जालान ने बताया कि मास्क और फेस सील्ड धनबाद की सृजन शोध संस्थान की आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित किया गया। इस कार्य हेतु जंहा संस्था द्वारा एक ओर रोजगार का सृजन आदिवासी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा उनके लिए आजीविका के साधन मुहैय्या कराया है वंही दूसरी ओर जरूरतमन्दों के बीच कोरोना जैसी महामारी से बचाव हेतु अत्यावश्यक व जरूरी वस्तु मास्क भी निशुल्क उपलब्ध करा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें