शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

बिरनी पुलिस ने किया 13 दुपहिया जब्त

बिरनी पुलिस ने किया 13 दुपहिया जब्त
गिरिडीह : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बाइकवारों के खिलाफ बिरनी पुलिस ने मुहिम  चलकर नियम उल्लंघन करने वालों को शुक्रवार को सबक सिखाया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 बाइक और स्कूटी को जब्त कर लिया।

 बिरनी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग नियम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें