गुरुवार, 5 मार्च 2020

बेहोश मिली हजारीबाग की महिला, नशाखुरानी की आशंका

बेहोश मिली महिला, नशाखुरानी की आशंका
बगोदर : सरिया थाना के पास गुरुवार को बेहोशी की हालत में एक महिला मिली है। सरिया पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला का उपचार जारी है।

महिला का उपचार कर रहे बगोदर सीएचसी के प्रभारी डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की स्थिति ठीक है। महिला के नशा खुरानी गिरोह की शिकार होने की डॉक्टर ने संभावना व्यक्त की है। 

सरिया पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। जिसके आधार पर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार महिला हजारीबाग की रहने वाली है। महिला का नाम बबली कुमारी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें