गिरिडीह में युवक के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका, रांची रेफर
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में कोरोना जैसे संक्रामक रोग का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। संक्रमित युवक बीते रात ही दिल्ली से गिरिडीह जिलान्तर्गत अपने घर बलिहारी वापस लौटा है।
गिरिडीह सदर अस्पताल मे शुक्रवार को कोरोना का एक संदिग्ध मामला सामने आया। जिले के देवरी प्रखंड के चतरो अंतर्गत बलिहारी गांव का निवासी राजू दास को खांसी की शिकायत रहने और उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसकी माँ ने उसे इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल लाया।
बताया गया कि राजू दास को बीते दस दिनों से खांसी है। उसने बताया कि दिल्ली में वो जहां रह रहा था। वहां कुछ लोगों को खांसी के अलावे दूसरी स्वास्थ्य समस्या भी थी। वह गुरुवार की रात ही दिल्ली से अपने घर लौटा है।
मामले को संदिग्ध देखते हुए गिरिडीह के सिविल सर्जन डा. अवधेश सिन्हा और नोडल पदाधिकारी डा. एस. हेम्ब्रम ने उसे तत्काल रांची के रिम्स रेफर कर दिया। आनन-फानन में चिकित्सकों ने एम्बुलेंस से राजू दास को रांची रिम्स भेज दिया।
विदित हो कि देश में कोरोना का कहर दिनानुदिन बढ़ता ही जा रहा है। देश मे कोरोना के 77 मामलों की अब तक पुष्टि हो चुकी है। जबकि कर्नाटक के कुलबर्ग में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है।
वंही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये एहतियात के तौर पर दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं यूपी सरकार ने भी 22 मार्च तक तथा बिहार सरकार ने 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें