हाइवा से कुचलकर अतिवीर स्पंज नामक लौह फैक्ट्री के मजदूर की मौत
गिरिडीह : गिरिडीह के औधोगिक नगरी चतरो के अतिवीर स्पंज प्लांट में कार्यरत 40 वर्षीय मोटू मांझी नामक एक मजदूर की मौत शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे प्लांट के हैवी मालवाहक वाहन के चपेट मे आने से हो गया। मृतक देवघर जिला का रहने वाला था, और करीब तीन सालों से स्पंज प्लांट में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम स्पंज आयरन लोड एक हाईवा अतिवीर के दुसरे प्लांट चाईना समूह से स्पंज लोड कर चतरो स्थित अतिवीर स्पंज प्लांट जा रहा था। प्लांट के भीतर हाईवा घुसाने के क्रम प्लांट के बाहर खड़े मजदूर मोटू मांझी हाईवा के चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मोटू की मौत हो गई।
घटना के बाद अतिबिर ग्रुप ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। लेकिन इसी प्लांट के बाहर एक चाय दुकानदार ने मामले को लेकर जब हंगामा किया, तो प्लांट के मैनेजर मनोज पांडेय समेत अन्य लोग मृतक के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां अब मृतक के परिजनों को मोटू के मौत की जानकारी दिया गया है। हालांकि मजदूर के मौत की जानकारी अभी तक मुफ्फसिल थाना की पुलिस को भी नही दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें