शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

उपायुक्त देवघर ने महाशिवरात्रि महोत्सव की सफलता पर प्रकट किया सहयोगियों के प्रति आभार

                                                
 महाशिवरात्रि महोत्सव पर मेला व शिव बारात के सफल संचालन में सहयोग हेतु सभी को आभार : उपायुक्त
देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरात्रि मेला व शिव बारात के सफल संचालन में सहयोग हेतु सभी का आभार प्रकट किया है।

  उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, सभी वरीय अधिकारियों, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुरोहित समाज, पण्डा धर्मरक्षिणी के सभी सम्मानित सदस्य, मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव व मंदिर कर्मियों के साथ-साथ सभी दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवान एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति भी आभार प्रकट किया है।

उपायुक्त ने सबों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से जिस प्रकार आप सभी ने पूरे तत्परता एवं मेहनत के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। आप सभी के सहयोग के वजह से हीं यहां आगन्तुक देवतुल्य श्रद्धालओं के सुलभ जलार्पण की व्यवस्था के साथ-साथ शिव बारात के भ्रमण हेतु शिव बारात रूट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ससमय किया जा सका। 

कहा कि टीम वर्क का एक बेहतर उदाहरण पेश करते हुए जिस प्रकार आप सभी ने पूरेे तत्परता व कर्तव्य निष्ठा के साथ शिवरात्रि महोत्सव के सफल संचालन हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, वह सराहनीय है। इस प्रकार के भव्य आयोजन में सभी का सहयोग आपेक्षित होता है, चाहें वह दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा कर्मी या आम नागरिक हीं क्यों न हो। सभी के सहयोग से इतने बड़े तादाद में यहां आये श्रद्धालुओं का सुगम जलार्पण कराते हुए उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जा सकी, ताकि वे यहां से एक सुखद अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। 

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा सभी स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाज सेवियों के सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाज सेवियों द्वारा शिव बारात रूट में जगह-जगह पर स्टाॅल लगाकर जिस प्रकार निस्वार्थ भाव एवं पूरे निष्ठा के साथ श्रद्धालओं व शिव बारातियों का सेवा किया गया एवं उनके बीच निःशुल्क शरबत, पानी, चाय, फल आदि का वितरण किया गया, वह वाकई काबिले तारीफ है। 

उपायुक्त ने शिव बारात के भव्यता व शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गयी झांकी की तारीफ करते हुए शिवरात्रि महोत्सव समिति के सभी सदस्यों के सहयोग हेतु उनके प्रति आभार प्रकट किया।                                              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें