शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

सड़क दुर्घटना में युवक गम्भीर, रेफर

सड़क दुर्घटना में घायल प्रवीण बेहतर ईलाज हेतु गिरिडीह रेफर
जमुआ : जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह के निकट एक बाइक सवार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बुरी तरह घायल हो गया।

जनकारी के मुताबिक घायल युवक सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत के ग्राम झरीबाद निवासी रंजीत वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार बताया जाता है।यह गिरिडीह स्थित महाविद्यालय के निकट स्टेन साइन कोचीन सेंटर का संचालक भी हैं। शनिवार को अपने निजी काम से जमुआ आया था। वापसी के क्रम में नावाडीह के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गंभीर अवस्था मे  सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। 

क्षेत्र की गस्ती पर निकले जमुआ थाना के एएसआई बीरबल सिंह की नज़र बाइक सवार पर पड़ी तो उन्होंने सुरक्षा बलों के मदद से घायल को अपनी गाड़ी पर सवार कर जमुआ रेफरल अस्पताल लाये जहां प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश दूबे  ने प्रारम्भिक ईलाज कर बेहतर ईलाज हेतु उसे गिरिडीह रेफर कर दिया। 

डॉ श्री दूबे ने बताया कि पेसेंट बोमेंटिंग कर रहा है जिससे यह प्रतीत होता है गंभीर चोट लगी है। ईसीजी के बाद स्पष्ट पता चल जाएगा। घटना की सूचना पाकर घायल के कई संबंधी अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ गिरिडीह ले गए। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन से ही सड़क दुर्घटना में अप्रत्याशित रूप से कमी आयेगी।

1 टिप्पणी: