शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

झारखण्डधाम में हुआ नशा उन्मूलन सम्बन्धी कानूनी जगरूकता कार्यक्रम

झारखण्डधाम में चला नशा के खिलाफ कानूनी जगरूकता कार्यक्रम
 जमुआ : सूबे के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंड धाम में शिवरात्रि के अवसर पर जिला विधिक सेवाये प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को कानूनी जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी कामेश्वर कुमार ने कहा कि नशा से समाज और व्यक्ति पर बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर परिवार उजड़ जाता हैं। 

उन्होंने इस कुव्यसन से बचने की आवश्यकता पर जोर देते हुये नशा से होने वाले हानियाँ व दुष्परिणाम की जानकारी दी। कहा कि नशा करने से कई प्रकार के जानलेवा बीमारी होती है जिससे असामयिक मौत तक हो जाती है।

 पीएलवी ने बताया कि नशे की आदत 9-10 वर्ष की किशोर आयु से हो जाती है। मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार(नशा पीड़ितों को विधिक सेवाए एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवा) योजना 2015 से सम्बंधित जानकारी दी और नशा उन्मुलन का सामूहिक संकल्प भी लिया। 

वंही पीएलवी सहदेव साव, नेमचंद प्रसाद वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा ने भी नशा उन्मूलन की दिशा में कार्य करने के लिए ग्रामीणों को उत्प्रेरित किये। कार्यकम में सैकडो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला - पुरूष मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हीरोडीह थाना के पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें