शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

विधायक बिनोद सिंह ने वीएलई के मांगों से सीएम को अवगत कराने का दिया आश्वासन, कहा- विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे

वीएलई के मांगों से सीएम को अवगत कराने का दिया विधायक बिनोद सिंह ने आश्वासन
कहा- विधानसभा में भी उनकी बातों को प्रमुखता से रखेंगे 

गिरिडीह : प्रदेश प्रज्ञा केन्द्र संचालक संघ गिरिडीह जिला ईकाई के बैनर तले बगोदर विधानसभा के प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने शनिवार को जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल व बिरनी प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में  बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। विधायक श्री सिंह ने प्रज्ञा केंद्र  संचालकों को आस्वस्त किया कि वह उनकी जायज मांगो से सूबे के मुख्यमंत्री को अवगत करायंगे साथ ही विधानसभा में भी उनकी बातों को रखेंगे।

 प्रज्ञा केन्द्र वीएलई के कारण ही एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना सुलभ हुआ । जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि राज्य व केन्द्र के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को विषम परिस्थितियों में भी बगैर मानदेय, संसाधन, सुरक्षा के आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीएलई सरकार की नीति के कारण उपेक्षित व शोषित है। वर्तमान सरकार को वीएलई के भविष्य की दिशा में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। 

 इस मौके पर नारायण यादव,अरुण पटेल, हीरा लाल, असरफ, सुरेश महतो, अंगदेव राणा सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के वीएलई मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें