मृतक बन्धु महतो की पत्नी ने दर्ज करायी अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी, पुलिस जुटी जांच में
गिरिडीह: जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केंदुआगढ़ा स्थित जंगल से शनिवार अहले सुबह बरामद बन्धु महतो का शव मामले में मृतक की पत्नी ने बेंगाबाद थाने में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
थाने को दिए आवेदन में उमा देवी ने कहा कि अज्ञात अपराधियों पर पीट-पीटकर उनके पति की हत्या कर की है। मृतक की पत्नी उमा देवी द्वारा थाने को दिए के आलोक में बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 203/20 धारा 302 और 34 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी कड़ी में पुलिस रविवार को गांव पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों से कई बिंदुओं पर चर्चा की और पूछ ताछ किया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। शीघ्र ही मामले के दोषी सलाखों के पीछे होंगे।
विदित हो कि शुक्रवार की शाम खेत मे लगे फसल को देखने की बात कह कर बन्धु महतो अपने घर से जंगल से समीप स्थित अपने खेत साइकिल पर सवार हो गए थे। देर रात तक वापस नही लौटने पर उनकी पत्नी उमा देवी ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। पड़ोसी बन्धु को ढूंढने निकले तो जंगल के समीप एक खेत मे उनकी साइकिल मिली और वंही उनका मोबाइल भी बरामद हुआ। लेकिन बन्धु का कंही पता नही चला। अंधेरा होने के कारण लोग वापस लौट गए। शनिवार अहले सुबह केंदुआगढ़ा जंगल से 60 वर्षीय बंधु महतो का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाये गये। शव देखने से यह प्रतीत होता था जैसे किसी ने पीट पीट कर उनकी हत्या की हो। बताया गया कि बन्धु को कोई पुत्र नही है वह अपनी पत्नी के साथ रहता था और खेती बारी कर परिवार का भरण पोषण करता था।