मंगलवार, 2 सितंबर 2025

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर गिरिडीह के निर्माण पाइप नामक फेक्ट्री में बड़ी कार्रवाई

भारी मात्रा में डुप्लीकेट सामान जब्त

गिरिडीह (Giridih)। दिल्ली तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरसिया -सिहोडीह स्थित मयंक राजगढ़िया के निर्माण पाइप नामक फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी मात्रा में The Supreme Industries Limited नामक कम्पनी के डुप्लीकेट सामान को जब्त किया है। अदालत ने The Supreme Industries Limited बनाम Sitaram Polyplast Private Limited एवं अन्य (मयंक रजगढ़िया) मामले में जांच का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय कमिश्नर श्रीराम बमी के नेतृत्व में एक टीम गिरिडीह पहुंची ओर मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम के सहयोग से सिरसिया - सिहोडीह स्थित मयंक राजगढ़िया के निर्माण पाइप नामक फैक्ट्री में छापेमारी की।



छापेमारी के दौरान टीम ने अलग-अलग आकार और रंग के पानी की टंकियां, मोल्ड, स्टिकर और वारंटी कार्ड सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त किया है। जिसमे SUPIREMO 1000 लीटर की 120 मल्टीकलर टंकियां, SUPEREMO 2000 लीटर की 16 ब्लैक टंकियां, SUPEREMO 500 लीटर की 150 मल्टीकलर टंकियां, SUPEREMO 750 लीटर की 14 मल्टीकलर टंकियां शामिल हैं। इसके अलावा SUPEREMO 750 लीटर के दो मोल्ड, SUPEREMO 500 लीटर के चार मोल्ड, SUPREMO 1000 लीटर के चार मोल्ड और SUPEREMO 1500 लीटर का एक मोल्ड बरामद किया है। वहीं छापेमारी के दौरान टीम ने 340 SUPEREMO स्टिकर और 900 वारंटी कार्ड भी जब्त किए है। 


स्थानीय कमिश्नर ने कार्रवाई के दौरान सभी जब्त सामानों को जिम्मेनामा पर कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि को सौंप दिया. इधर, The Supreme Industries Limited ने इस मामले में मुफ्फासिल थाना में आवेदन दिया है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वे अब मामले की गहन जांच और आगे की कार्रवाई के लिए कदम उठाएंगे।

इस संबंध में निर्माण पाइप के मयंक राजगढ़िया से उनका पक्ष जानने हेतु मोबाइल पर सम्पर्क करने पर उन्होंने फिलवक्त बाहर होने की बातें कही। वंही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। कई सामान फैक्ट्री से जब्त किया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कोयला लोड चलती ट्रक में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

गिरिडीह(Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गैड़ा और सोनतुरपी के बीच नेशनल हाईवे पर कोयला लोड एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। जिससे नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।



घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।


आज 02 सितम्बर ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 02: 09 :: 2025, मंगलवार

02 सितम्बर 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार दिन है। यह दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास है मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी को चोल चढ़ाने पर अकाल मृत्यु के भय नहीं रहता, यमराज पास भी नहीं भटकते हैं। मंगलवार को कपूर और लौंग को मिलाकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।          दशमी तिथि आज रात पर कर 03 सितम्बर अहले सुबह 03:53 AM, तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि लग जाएगी। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 AM से 12:46 PM तक है। इस दिन राहुकाल 03:31 पी एम से 05:06 पी एम बजे तक रहेगा। आज कोई खास त्योहार या व्रत नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है।              मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन सुबह स्नान कर लाल वस्त्र धारण करें और हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़-चना और लाल फूल अर्पित करें। "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। व्रत रखकर दिन में एक बार अन्न ग्रहण करना और जरूरतमंदों को लाल वस्तुएं या मसूर की दाल का दान करना शुभ रहता है। यह दिन साहस, ऊर्जा और मानसिक बल बढ़ाने के लिए उत्तम होता है तथा शत्रु बाधा, कोर्ट-कचहरी, कर्ज या ग्रह दोष से मुक्ति दिलाता है।



आज का पंचांग:02 सितम्बर2025, दिन: मंगलवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा        मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 06: 00 AM, सूर्यास्त : 06: 41 PM     तिथि : दशमी 03:53 AM तक उपरांत एकादशी  नक्षत्र : मूल 09:51 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा            राहुकाल :03:31 PM से 05: 06 PM तक              चन्द्रमा : धनु राशि पर संचार करेगा                       व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, रामदेव जयंती



आज :: 02 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज और निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श है। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। सौंदर्य और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का व्यवसाय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य प्रणाली को और मजबूत बनाएँ। करियर में जल्द ही आपको अपनी इच्छानुसार अवसर प्राप्त होंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन होगा। यही वह समय है जब आप अपने ऊँचे सपनों का फिर से पीछा करना शुरू कर सकते हैं। आज दूसरों की मदद करके आपको शांति मिलेगी। आज धन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए विदेश से आय के अच्छे योग हैं। आज आपके बॉस आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे और आपको कुछ और ज़िम्मेदारियाँ भी सौंपेंगे। सरकारी नौकरी में आज कोई विशेष कार्य सौंपा जा सकता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास के कारण आपको धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी को समय देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमज़ोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग आसमानी नीला है। आज आपका शुभ अंक 7 है। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारणवश आपको अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज और निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श है। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा लोग फायदा उठा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है। आपको अपने काम से धन संबंधी स्थिरता मिलेगी। अगर आप व्यवसायी हैं, तो आज आपके व्यवसाय में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा। आप किसी के साथ मनमुटाव खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के कारण जीवन में सकारात्मकता का अनुभव कर सकते हैं। प्रेम के लिहाज से आपका दिन रोमांचक रहने की उम्मीद है। आज आपका शुभ रंग केसरिया है। आज आपका शुभ अंक 3 है। सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार करने वालों को उम्मीद से ज़्यादा धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर लोगों को जल्दी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर करियर को लेकर कोई आशंका है, तो आज आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की मदद से आज आप घरेलू काम पूरे कर पाएँगे। अगर आपके स्वभाव में अहंकार है, तो उसे खत्म करना ज़रूरी है। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रियतम के व्यवहार से थोड़े निराश होंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सामान्य है। व्यापार करने वाले लोगों को आज अपने व्यवसाय में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में आपको नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक नौकरी करने वालों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। कुछ लोग आज थोड़ा बेचैन महसूस कर सकते हैं। आप अपने घर पर कोई पूजा-पाठ करवा सकते हैं। कुछ लोग आपको पारिवारिक जीवन के बारे में बहुत अच्छी सलाह देंगे और उसे अपनाकर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएँगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े निराश हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। कुछ लोग अपना कर्ज़ चुकाने में भी सक्षम हो सकते हैं। आप संपत्ति की बिक्री या ख़रीददारी का काम कर सकते हैं। आपकी मधुर वाणी व्यापार में ग्राहकों को आकर्षित करेगी। कार्यस्थल पर नए विचार लाने का प्रयास करें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): परिवार के सदस्यों के साथ पसंदीदा रेस्टोरेंट में खाने का प्लान बना सकते हैं, साथ ही प्यार भरा व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफ़ी है। रोमांस से भरपूर दिन, युवक-युवतियों को ऑफिस में नए दोस्त मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको धन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आपको व्यवसाय से संबंधित कोई बहुत ही रोचक और जानकारीपूर्ण कॉल आ सकती है जो निकट भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन दूसरों की मदद करके आपके लिए सुकून भरा रहेगा। घर की साफ-सफाई के कामों में आपकी रुचि रहेगी। धनु राशि के अविवाहित जातक आज अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। कपड़ों का काम करने वालों को सावधान रहना होगा, नुकसान हो सकता है। अपने बॉस और सहकर्मियों को दिखाएँ कि आप वास्तव में कितने मेहनती हैं। आलोचना को दिल पर न लें, बल्कि उससे सीखें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज गाय को हरी घास खिलाएँ, आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी हो सकती हैं। आप अपने क्षेत्र में चल रहे किसी काम में खुशी-खुशी योगदान देंगे। अगर आप कोई बात भूल गए तो आपका पार्टनर आपसे नाराज़ हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज खुद को छोटे-मोटे प्रलोभनों से दूर रखने की कोशिश करें। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। बड़ी खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी के इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। किसी के बहकावे में आकर आप खुद को नुकसान पहुँचा सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। कुछ आदतों में सुधार करने से आपका दिन बेहतर हो जाएगा। अपने जीवनसाथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएँ और उन्हें मीठी-मीठी बातें बताएँ। प्यार के मामले में आपका जोश चरम पर हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज पैसा निवेश करते समय सावधानी बरतें। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को समझें। अगर आपने दफ़्तर का काम अपनी ज़िम्मेदारी पर लिया है, तो कोई गलती न करें।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो🌷


सोमवार, 1 सितंबर 2025

एलआईसी की प्रतिबद्धता और बीमाधारको का विश्वास भारत को मजबूत करेगा : धर्म प्रकाश

एलआईसी 69 वें वर्षगांठ पर बीमा कर्मचारी संघ ने प्रेसवार्ता कर दिया बीमाधारकों को बधाई


गिरिडीह (Giridih)। भारतीय जीवन बीमा निगम का 69 वां वर्षगांठ पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह बेस के सचिव धर्म प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम आज अपना 69 वां गौरवमयी वर्षगांठ मना रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर बीमधारको, कर्मचारियों, अधिकारियों, विक्रय वाहिनी के साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा के प्रति समर्पित देश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दिया।



उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 1956 को 245 से अधिक निजी बीमा कंपनियों का अधिग्रहण कर 5 करोड़ रुपए की पूंजी से एलआईसी की स्थापना की गई थी। अपने स्थापना काल से ही निगम ने सरकार के मूल उद्देश्य "जनता का पैसा, जनता के कल्याण के लिए" का शत प्रतिशत पालन किया। एलआईसी ने 31 मार्च 2025 तक जनता के कल्याण के लिए 54.52 लाख करोड़ रुपए का निवेश आवास, बिजली, सिंचाई, सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में किया और, अपने 69 वर्षों की यात्रा में 56.22 लाख करोड़ रुपए का मजबूत वित्तीय परिसंपति आर्जित किया हैं। वहीं अपने 100 करोड़ के पूंजी आधार पर निगम ने 38000 करोड़ रुपए का भुगतान लाभांश के रूप में भारत सरकार को किया।

कहा कि एलआईसी ने 20 जनवरी 2025 को 24 घंटे में पूरे भारत वर्ष में 5,88,160 पॉलिसी बेच कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। 2025 में एलआईसी दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बनकर उभरा। एलआईसी की इस विकास यात्रा में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का अतुल्यनीय योगदान रहा।



मौके पर उन्होंने एलआईसी के विनिवेशीकरण का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि अगर निगम का पुनः विनिवेशीकरण किया जाता है तो इसका सीधा प्रभाव बीमाधारको और देश की जनता पर पड़ेगा।


वहीं संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू ने कहा कि हम और हमारा संघ केंद्र सरकार के निगम विरोधी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। संयुक्त सचिव विजय कुमार तथा राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि जीवन बीमा पॉलिसी लोगों को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराती हैं, इसलिए बीमा प्रीमियम पर जीएसटी नहीं लगना चाहिए। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष कुमकुम बाला वर्मा और उमानाथ झा, विजय कुमार और श्वेता उपस्थित थे।



दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से बन्दूक की नोंक पर 5 लाख की लूट

चाईबासा (Jharkhnd)। शहर के बीचोबीच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा के बाहर सोमवार सुबह बड़ी लूट की वारदात घटित हुई। अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर पेट्रोल पंप कर्मी से 5 लाख रुपये लूट लिये। अपराधियों ने इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मी को रिवाल्वर की बट से मारकर घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान के समीप स्थित आईबीपी पेट्रोल पंप के मालिक पुनीत सेठिया के दो कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी सोमवार को बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे थे। दोनों के पास करीब पांच लाख रुपये थे। सुबह लगभग 10.30 बजे जैसे ही दोनों बैंक के गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने रिवॉल्वर के बट से विमलेश कुमार को घायल कर दिया और हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। 


घटनास्थल पर दिन में भीड़भाड़ रहती है, लेकिन किसी ने भी अपराधियों को रोकने की हिम्मत नहीं की। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे। घायल विमलेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

जंगली हाथी ने पटक पटक कर ले ली एक महिला की जान, ग्रामीणों में दहशत

गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसरा गांव में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार देर शाम की है। मृतक महिला की पहचान राजू यादव की 28 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार किरण देवी एक अन्य महिला के साथ खेत में धान की फसल देखने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने किरण पर हमला कर दिया। हाथी ने न केवल महिला को उठा उठा कर पटका बल्कि उसे पैरों से कुचल  कर उसका प्राण पखेरू उड़ा दिया।  इस दौरान दूसरी महिला किसी तरह भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।


 सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ कर घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना के लिए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार फोन करने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी न तो समय पर पहुंचते हैं और न ही फोन ही उठाते है।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाने की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। हालांकि इस घटना से घुठिया पेसरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। 



राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत किया गिरिडीह का नाम रौशन

गिरिडीह (Girdih)। बोकारो में सम्पन्न हुए छठे राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में गिरिडीह के 6 खिलाड़ियों में तीन ने पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रौशन किया है।


गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 29 से 31 अगस्त तक राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता आयोजित था। जिसमे झारखंड के विभिन्न जिलों के तीन सौ अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। उक्त प्रतियोगिता में गिरिडीह के 6 खिलाड़ी आस्था गुप्ता, प्रियांशु कुमारी, स्मिता कुमारी, श्रेयान गुप्ता, रिदा अली और शिवानी कुमारी पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कोच आकाश स्वर्णकार एवं टीम मैनेजर जयप्रकाश गुप्ता के साथ शामिल हुए थे।



प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर आयु वर्ग में हैंड बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट में बीएनएस डीएवी की प्रियांशु कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाने मे सफल रही। वहीं सीनियर-ए आयु वर्ग में खेलते हुए "द बैलेंस पाथ एकेडमी" की रिदा अली ने ट्रेडिशनल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल और बैक बैंड इंडिविजुअल में सिल्वर मेडल जीता जबकि शिवानी कुमारी ने भी ट्रेडिशनल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब रही।


गिरिडीह के इन सभी विजेता खिलाड़ियों को इनकी उपलब्धि के लिये गिरिडीह जिला संघ के राजेश जालान, बबलू सिन्हा, संतोष शर्मा, अमित स्वर्णकार, नवीनकांत सिंह, दयानंद जयसवाल, पुष्पा शक्ति, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी, अनिल सिंह, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, उत्कर्ष गुप्ता आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




बेंगाबाद के मुंडराडीह में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

गिरिडीह(Giridih)। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह गांव में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात की है। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय अनाउल अंसारी के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय युवक अनाउल अपनी पत्नी लाडली बानो के साथ अपने पुराने घर से खाना खाकर अपने नये घर मे सोने पैदल जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने इस दौरान युवक पर चाकू से कई वार किये। जिससे युवक खून से लथपथ हो मौके पर ही गिर पड़ा। पत्नी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आनन फानन में घायल अनाउल को लेकर इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने बताया कि मकशुद नामक व्यक्ति और उनके परिवार के लोगों ने एक साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। बताया कि ज्योंहि अनाउल अपनी पत्नी के साथ मस्जिद के समीप पहुंचा तभी मकशुद और उसके घर वालों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच सारी वस्तु स्थिति से अवगत हुई।  पुलिस की माने तो पैसों के लेन देन को लेकर हुई आपसी रंजिश में आरोपी समेत उसके परिवार के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस आरोपी युवक समेत अन्य की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है।



आज 01 सितम्बर ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 01: 09 :: 2025, सोमवार

01सितम्बर 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार दिन है। नवमी तिथि 02 सितम्बर को अहले सुबह 02:43 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि लग जाएगी। आज सोमवार का दिन है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 07:55 PM तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 AM से 12:46 PM तक है। इस दिन राहुकाल 07:35 ए एम से 09:10 ए एम बजे तक रहेगा।

आज कोई खास त्योहार या व्रत नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। आज के दिन भोलेनाथ को गौरी शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें। मान्यता है इससे वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि आती है। आज शिव साधना में भोलेनाथ को काले तिल अर्पित करें, मान्यता है इससे शनि दोष दूर होता है।।

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन प्रातःकाल स्नान करके सफेद वस्त्र पहनें और शिवलिंग पर दूध, जल, शहद, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। व्रत रखने से मन की शांति मिलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को सफेद चीजें जैसे चावल, दूध या मिठाई का दान करना शुभ फल देता है। शिवजी की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है।



आज का पंचांग: 01सितम्बर2025, दिन: सोमवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा        मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष           सूर्योदय : 05: 59 AM, सूर्यास्त : 06: 43 PM    तिथि : नवमी 02:43 AM तक उपरांत दशमी          नक्षत्र :ज्येष्ठा 07:55 PM तक उपरांत मूल                  राहुकाल :07:35 AM से 09: 10 AM तक              चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर 07:55 PM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा                                          व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव उपासना व आराधना दिवस



आज :: 01 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आप भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेंगे। जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप अपने प्रति सकारात्मक महसूस करेंगे। आज आपके दुश्मन आपके सामने परास्त होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफ़ी रचनात्मक रहेंगे। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज सरकारी सहयोग से प्रगति होगी। आज नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों का ज़िद्दी रवैया कुछ लोगों की चिंताएँ बढ़ा सकता है। बोरियत दूर करने के लिए किसी करीबी के पास जाना आपको रोमांचित करेगा। प्यार में एकतरफ़ा लगाव आपको सिर्फ़ दिल दुखाएगा। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको बहुत अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से आपको फ़ायदा हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले पूरी जाँच-पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज भाग्य आपको कुछ अच्छे अवसर प्रदान करेगा। आपको उन चीज़ों के लिए दोषी ठहराया जा सकता है जो आपने की ही नहीं, इसलिए सावधान रहें। आप छोटी-छोटी बातों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। आज आपका शुभ अंक 11 है। अपनी आर्थिक स्थिति को और मज़बूत करने पर ध्यान दें। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ मिलता रहेगा। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने से ज़्यादा समझदारी से काम लें। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर मिलेंगे।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए काफ़ी व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में अपने कंधों पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए आप मदद ले सकते हैं। दूसरों से प्रभावित होकर आप अपना फ़ैसला बदल सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएँगे। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, वे घर पर अपने माता-पिता को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज का दिन धन कमाने के लिए सामान्य है। व्यापारियों को आज अपने व्यवसाय में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने करियर में नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। आपकी बेटी को कोई शैक्षिक उपलब्धि मिल सकती है। मकान, कार आदि से जुड़े दस्तावेज़ संभाल कर रखें, खोने की संभावना है। विवाहित जोड़ों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेमी युगल रोमांटिक विचारों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आप अच्छी आय अर्जित करेंगे। पैतृक मकान आपके नाम विरासत में मिलने की संभावना है। व्यवसाय के विस्तार के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर आगे बढ़ना होगा।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। जिन लोगों का विश्वास कम हो गया है, उन्हें खुद पर विश्वास बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। आज अपनी वाणी मधुर रखें और क्रोध से दूर रहें। आज घर पर आपका मनपसंद खाना बन सकता है। पारिवारिक जीवन में आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी बात बताएगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो बाहर जाकर किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिसकी ओर आप आकर्षित हों। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में निवेश के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा ज़मीन में भी निवेश किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको पहले से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको अपनी पकड़ बनाए रखने की ज़रूरत होगी। आपके निजी काम काफी हद तक पूरे हो जाएँगे। आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। खुदरा व्यापारियों को उत्पाद में विविधता लाने की ज़रूरत है। कानूनी मामलों में आपको कुछ राहत मिल सकती है। आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज मंदिर में कुछ दान करें। आप किसी गलती के लिए खुद को माफ़ नहीं कर पाएँगे, आपको सहज रहने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करके आपको अच्छा लगेगा। अच्छा पैसा कमाने के लिए, आप अपनी आय के स्रोतों को थोड़ा और बढ़ाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में लाभदायक अवसर सामने आएंगे। अपनी वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके आप पेशेवर ऊँचाइयों को छू सकते हैं।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज भाग्य आपके साथ है। आपको उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो आपसे कोई काम करवाना चाहते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। विवाहित लोग एक-दूसरे को बराबर समय देंगे, तभी दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी चल रही है, तो इसी राह पर चलते रहें। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अगर आप आज प्रेमी/प्रेमिका के साथ डिनर पर जाते हैं तो प्रेम संबंध और मज़बूत होंगे। आज आपका शुभ रंग आसमानी है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आपको कुछ ऐसा धन मिलने वाला है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश की योजना भी बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर अनुभवी लोगों से जुड़ना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। आज कोई सहकर्मी आपसे फ़्लर्ट कर सकता है। नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आपके निजी काम काफी हद तक पूरे हो जाएँगे। घर के छोटे बच्चों का ख़ास ख्याल रखें। आज आप अपने जीवनसाथी की पसंदीदा डिश घर पर बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। अगर आप कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर आप व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो पहले उसकी योजना बना लें। लंबे समय से चल रहा कोई प्रॉपर्टी का सौदा आज आपको सफल हो सकता है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने की कोशिश करें। प्रेमियों को आज सुखद परिणाम मिलेंगे। अपनी कोशिशों में कोई कमी न आने दें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम देगी। आज धन प्राप्ति की संभावना है। छोटे उद्योग वालों को बड़ा मुनाफ़ा होगा। संपत्ति विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता अपनाना पड़ सकता है। अगर आप किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो अपने परिवार वालों को तुरंत इसकी जानकारी दें।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷