शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

जेएलकेएम को दो कार्यकर्ताओं को चाकू मार किया घायल, प्रत्याशी ने बताया राजनीतिक साजिश

गिरिडीहगिरिडीह में विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। ज्यों ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। सभी प्रत्याशियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आकाओं द्वारा चुनाव प्रचार का कार्य तेज कर दिया गया है। नित्य बड़े बड़े नेताओं की सभा गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाकों में हो रही है। 

इस बीच अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थक व कार्यकताओं के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई है। लेकिन यह जुबानी जंग अब घातक रूप लेता जा रहा है। जुबानी जंग अब हिंसा का रूप भी लेने लगा है।

इसी कड़ी में गुरुवार की रात गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के मुफ्फसिल क्षेत्र के दो कार्यकर्त्ताओं सुधीर यादव और महेश यादव पर कतिपय लोगों द्वारा ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू की वार से लहलुहान दोनों कार्यकर्ताओं को अन्य लोगों ने आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया और उनका इलाज कराया। इनमें एक कार्यकर्ता के पेट मे तो दूसरे के पीठ पर चाकू से वार किया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों कार्यकर्ताओं का हाल समाचार लिया। मौके पर  उन्होंने इस मामले से गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को अवगत कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


 चौरसिया ने इस घटना को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के लोग उनके कार्यकर्त्ताओं के ऊपर हमला कर रहे हैं। विभिन्न मुहल्ले में लगाये गए उनके पार्टी के झंडे को उखाड़े जा रहे है, वहीं कई कार्यकर्त्ताओं को
धमकी तक दी जा रही है। उन्होंने इस प्रकार के कृत्य को लोकतंत्र के लिए सही नहीं बताया है।

बुधवार, 13 नवंबर 2024

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमण को लेकर डीसी व एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

गिरिडीह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमण को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कार्यक्रम स्थल सिहोडीह स्थित आम बगान व सिरसिया के बीएनएस डीएवी स्कूल का निरीक्षण किया। वहीं बाद में सभी पदाधिकारी महेशमुंडा पहुंच वहां के भी कार्यक्रम सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह विधानसभा एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी क्रमशः निर्भय कुमार शाहाबादी एव मुनिया देवी के चुनाव प्रचार के हेतु चुनावी सभा को सम्बोधित करने गुरुवार को गिरिडीह पहुंच रहे है।

शाह हवाई मार्ग से गिरिडीह पहुंचेंगे। उनका  हेलीकॉप्टर सिरसिया स्थित डीएवी स्कूल के कैंपस में  लैंड होगा, वहां से सड़क मार्ग से वो सिहोडीह आम बगान पहुंचेंगे और गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद गृह मंत्री सड़क मार्ग से महेशमुंडा स्थित कुसुंभा मैदान जाएंगे। जहां गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे हवाई मार्ग से डुमरी रवाना होंगे जहां एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल आयेंगे गिरिडीह, करेंगे आमबगान में चुनावी सभा को सम्बोधित

गिरिडीह। केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह का गुरुवार 14 नम्बर को गिरिडीह आगमन होगा। शहर के सिहोडीह स्थित आम बागान मैदान में वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर काफी जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी ने यह जानकारी दी। 


इस लिंक को क्लिक करें

उन्होंने बताया श्री शाह का हेलीकॉप्टर डीएवी स्कूल के मैदान में लेंड होगा। वहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। इस चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

राज्य का डेमोग्राफी हो रहा चेंज, खास वर्ग के वोटरों की संख्या में हो रहा इजाफा : निर्भय शाहाबादी

हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला के निकट आयोजित हुआ सभा सह जनसम्पर्क कार्यक्रम

गिरिडीहभारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो रहा है। एक खास वर्ग के वोटरों का इजाफा हो रहा है, इससे सचेत रहने की आवश्यकता है। श्री शाहाबादी बुधवार को हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला के निकट आयोजित सभा सह जनसम्पर्क कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अचानक वोटरों की संख्या में इतना इजाफा होना, कहीं ना कहीं आने वाला समय में राज्य पर गहरा संकट का संकेत है। जिससे हर खाश- ओ- आम को सचेत रहने की जरूरत है। नहीं तो आने वाले समय मे आप किसी गहरे चक्रव्यूह में फसेंगे।

शाहाबादी ने राज्य में बढ़ रही घुसपैठियों की संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी घुसपैठियों को खदेड़ बाहर किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट मोदी जी की ताकत को मजबूत हो करेगा और देश के साथ साथ हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा।


इस जनसभा सह जनसम्पर्क कार्यक्रम में संचालन राजेश जायसवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद केसरी ने किया। मौके पर दिनेश यादव, उज्जवल गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनिल सिंह, जयशंकर सिन्हा, नीलू सिन्हा, अंजय यादव, अमर शर्मा, पिंटू सिंह, पिंटू साव, बबलू साव, राजू पोद्दार कन्हैया ओझा,  आकाश सिंह, उज्वल साव, मिट्ठू भगत, सुरेश भगत, ओम सिंह, बनारसी दास, दीपक साव, विक्की साव, रोहित स्वर्णकार, दुल्लू भगत,  कन्हैया सिंह, मनोज राम, पवन केसरी, नरेश साहू, संदीप गुप्ता, सोनू साव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला- पुरुष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवान को सिर में लगी गोली, गम्भीर

पलामु । झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के दौरान पलामू से बड़ी घटना सामने आई है। जहां चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवान को सिर में गोली लगी है। घटना के बाद फौरन जख्मी जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे रांची रेफर कर दिया है। जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।

जवान संतोष कुमार यादव लातेहार के लाभर में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वो लोग रांची के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के सम्बंध में बताया गया कि बुधवार अहले सुबह पिकेट में ही एक्सीडेंटल फायरिंग हुई। जिसमें संतोष कुमार यादव को सिर में गोली लग गई। पिकेट में तैनात जवानों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देख रांची रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू रेंज के डीआईजी वाई एस रमेश, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और सीआरपीएफ के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जवान का हाल चाल जाना जवान को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। 

पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लाभर में सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी। एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सीआरपीएफ जवान को गोली लग गई। जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू प्रमंडल में 150 से भी अधिक केंद्रीय रिजर्व बल के कंपनियों को तैनात की गई है।

सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज ने निकाली प्रभात फेरी

लख खुशियां पातशाइयां जे सतगुरु नदर करे,कीर्तन से भक्तिमय हुआ पूरा शहर 

गिरिडीहसिक्खों के प्रथम गुरु धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें प्रकाश पर्व पर सिक्ख परिवार द्वारा बुधवार को चौथे और अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गई। 

यह प्रभात फेरी बुधवार को भी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकाली गई।  पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकल कर यह प्रभात फेरी मकतपुर चौक से गुजर कर काली बाड़ी, मौलाना आजाद चौक,  अग्रसेन चौक (बड़ा चौक), गांधी चौक होते हुए वीर बाबू कुंवर सिंह चौक (रेलवे स्टेशन) के समीप स्थित प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा पहुंच सम्पन्न हुई।

वहीं प्रभात फेरी के दौरान पूरे शहर में सिख परिवार के संगतों ने "लख खुशियां पातशाइयां जे सतगुरु नदर करे, निमख एक हर नाम देव मेरा मन तन शीतल होए एवं नानक जग माहि पाठ पठाया, कल तारन गुरु नानक आया" कीर्तन किया। जिससे पूरा शहर  भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। 


वहीं प्रभात फेरी के गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर सरदार गजिंद्र पाल सिंह और सरदार गगन सिंह एवं संगति ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।  बाद में महिला संगतो द्वारा प्रधान गुरुद्वारा में शबद कीर्तन एवं अरदास किया गया। कीर्तन एवं अरदास उपरांत प्रभात फेरी में शामिल संगतों के बीच लंगर की सेवा की गई। इस लंगर में अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस प्रभात फेरी कार्यक्रम में सरदार नरेन्द्र सिंह शम्मी, देवेन्द्र सिंह खालसा, राजेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह, गुरभेज सिंह कालरा, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह कल्लू, सुधीर आनन्द, सरदार परमजीत सिंह, अमरजीत कौर, हरदीप कौर, रंजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख परिवार की महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

पहले मतदान, फिर जलपान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को दिया बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर झारखण्ड प्रदेश के लोगों को पहले चरण के मतदान की बधाई देते हुए लोगों से पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील किया है। 

बता दें कि 81 विधानसभा सीटों वाले झारखण्ड प्रदेश के 43 सीटों पर पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। मतदान को लेकर खास कर युवा मतदाताओं में खासा उत्साह है। उनके उत्साह को और दुगना करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया "एक्स" पर ट्वीट करते हुए पहली बार वोट देने वालों युवा मतदाताओं को बधाई दिया है।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि,"झारखण्ड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों से अपील किया है कि सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और मतदान जरूर करें।
बता दें कि प्रदेश के 43 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 तक होना है। इसके इतर सभी मतदान केंद्रों पर वोटर अहले सुबह 6 बजे ही पहुंच कतारबद्ध हो अपने मताधिकार प्रयोग का इंतज़ार करते दिखे। 

 किसी किसी मतदान केंद्र में वोटरों की लंबी लंबी कतारें दिख रही है। लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। 

वहीं मतदान को लेकर महिलाओं और युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कतारबद्ध मतदाताओं ने दो टूक लहजे में कहा कि वो जंगलराज के खात्मे के लिये और झारखण्ड के विकास के लिये मतदान करने पहुंचे हैं। ताकि पूरे प्रदेश में अमन, चैन और शांति के साथ साथ खुशहाली कायम रह सके।

मंगलवार, 12 नवंबर 2024

बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, महिला समेत चार गम्भीर

गिरिडीहजिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग के पेसराटांड के समीप मंगलवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान 17 वर्षीय छोटकी खरगडीहा निवासी समीर अंसारी के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गांडेय विधानसभा के अंतर्गत पेसराटांड़ में चुनाव प्रचार वाहन ने एक-एक कर दो मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में लिया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि घटना के बाद प्रचार वाहन मौके से भाग निकला।

घटना के बाद सभी घायलो में दो लोगों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया है। वहीं एक का इलाज देवघर और एक का गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है।  

इस बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचें और घटना पर दुःख व्यक्त किया है। चुनाव प्रचार वाहन किस पार्टी का था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद भी अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को ढाढस देते हुए उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी के प्रचार वाहन से यह दुःखद घटना घटित हुई है इसकी जांच होनी चाहिए।

गांव के तीन युवकों पर मारपीट कर पैसा छिनतई करने और दुर्व्यवहार करने की पीड़िता ने लगाया आरोप

                      पीड़ित महिला
गिरिडीहएक महिला के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा मारपीट कर पैसा छिनतई करने और दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केशोडीह गाँव की है। पीड़ित महिला मीना देवी पति शम्भू पंडित  ने इस बाबत भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि सोमवार को वह आपने घर मे अपने घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले धीरू सिंह ने उसे फ़ोन कर अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंची तो वहाँ उसका भैसुर बेटा दीपक पंडित पिता नारायण पंडित और सोनू पंडित पिता दिनेश पंडित पहले से ही मौजूद था।  पीड़िता ने बताया कि उसके वहां पहुंचते ही दीपक पंडित और सोनू पंडित उसे गंदी गंदी गाली देने लगा और उसके साथ दुर्व्यवहार भी करने लगा। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने के दौरान उन लोगों ने उसका साड़ी खीचकर खोल दिया। जिसमें वह अर्धनग्न हो गई।

इस दौरान उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसका वीवो कम्पनी का मोबाइल फ़ोन छीन लिया और फोन के कवर के पीछे रखे चार हजार रुपये निकाल लिया। हो हल्ला सुन पड़ोस की रहने वाली जुली देवी वहां पहुंची और उन्हें उनके चंगुल से बचाया। पीड़िता ने दिए आवेदन में बताया है कि यदि जुली देवी समय पर नहीं पहुंचती तो वे सभी उसके साथ कुछ गलत भी कर सकते थे।

घटना के संबंध में भरकट्टा ओपी प्रभारी प्रकाश रंजन ने बताया कि महिला के साथ मारपीट दुर्व्यवहार करने और रुपये छीनने का आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वन विभाग की टीम का महिलाओं ने किया विरोध, माइका लोड ट्रैक्टर छुड़ाया


गिरिडीह। जिले के गावां में माइका तस्करों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है. कुष्माय जंगल में छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम का महिलाओं ने विरोध किया. महिलाओं ने टीम को रोक दिया और माइका लोड ट्रैक्टर को छुड़ा लिया.वन विभाग की टीम को सिर्फ खदान के पास रखे 3 क्विंटल माइका और खनन उपकरण को जब्त कर वापस लौटना पड़ा. पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ मनीष तिवारी को कुष्माय जंगल में अवैध माइका खदान के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर में वह  पूरी टीम के साथ छापेमारी करने जंगल पहुंचे थे. इसी दौरान वहां से एक माइका लोड ट्रैक्टर निकल रहा था. वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को पकड़ना चाहा, तभी खदान और आसपास से दर्जनों महिलाएं वहां पहुंच गईं और टीम का विरोध शुरू कर दिया. टीम ने इसकी सूचना गावां थाना पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन महिला पुलिस कर्मी नहीं होने के कारण वाहन को नहीं पकड़ा जा सका. बाद में खदान के पास रखे 3 क्विंटल माइका, हथौड़ा, छेनीसमेत अन्य उपकरण जब्त कर टीम वापस लौट गई.

मंगलवार, 16 मई 2023

गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार बने कोलियरी मजदूर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी


गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार को कोलियरी मजदूर कांग्रेस का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने मंगलवार को इस आशय से सम्बंधित पत्र ज़ारी कर उक्त जानकारी दी है। 

वहीं कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री फौजी ने राजेश कुमार के मनोनयन की सूचना सीसीएल निदेशक कार्मिक, महाप्रबंधक, गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र एवं परियोजना पदाधिकारी गिरिडीह सीसीएल को देते हुए राजेश के कार्य निर्वहन में अपेक्षित सहयोग करने की अपील किया है।

राजेश कुमार को कोलियरी मजदूर कांग्रेस का मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर  राष्ट्रीय संगठन सचिव आत्मानंद कुमार, गिरिडीह क्षेत्रिय कमेटी के अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, सचिव सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी है। 
वहीं मीडिया प्रभाती बने राजेश कुमार ने केंद्रीय कमिटी एवं गिरिडीह क्षेत्रिय कमिटी के पदाशिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उसे वह  बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।