गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार को कोलियरी मजदूर कांग्रेस का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने मंगलवार को इस आशय से सम्बंधित पत्र ज़ारी कर उक्त जानकारी दी है।
वहीं कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री फौजी ने राजेश कुमार के मनोनयन की सूचना सीसीएल निदेशक कार्मिक, महाप्रबंधक, गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र एवं परियोजना पदाधिकारी गिरिडीह सीसीएल को देते हुए राजेश के कार्य निर्वहन में अपेक्षित सहयोग करने की अपील किया है।
राजेश कुमार को कोलियरी मजदूर कांग्रेस का मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर राष्ट्रीय संगठन सचिव आत्मानंद कुमार, गिरिडीह क्षेत्रिय कमेटी के अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, सचिव सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी है।
वहीं मीडिया प्रभाती बने राजेश कुमार ने केंद्रीय कमिटी एवं गिरिडीह क्षेत्रिय कमिटी के पदाशिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उसे वह बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें