मंगलवार, 12 नवंबर 2024

बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, महिला समेत चार गम्भीर

गिरिडीहजिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग के पेसराटांड के समीप मंगलवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान 17 वर्षीय छोटकी खरगडीहा निवासी समीर अंसारी के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गांडेय विधानसभा के अंतर्गत पेसराटांड़ में चुनाव प्रचार वाहन ने एक-एक कर दो मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में लिया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि घटना के बाद प्रचार वाहन मौके से भाग निकला।

घटना के बाद सभी घायलो में दो लोगों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया है। वहीं एक का इलाज देवघर और एक का गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है।  

इस बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचें और घटना पर दुःख व्यक्त किया है। चुनाव प्रचार वाहन किस पार्टी का था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद भी अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को ढाढस देते हुए उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी के प्रचार वाहन से यह दुःखद घटना घटित हुई है इसकी जांच होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें