शुक्रवार, 6 मार्च 2020

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, चालक की मौत

चरघरा निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
जमुआ : जमुआ- बिरनी मुख्य मार्ग पर मोहनोडीह के समीप शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

 मृतक जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा निवासी टेकलाल रविदास का 26 वर्षीय पुत्र लछु दास था। जो अपनी बाइक से किसी काम से बिरनी गया था। वापसी के क्रम मे मोहनोडीह के पास उसकी बाइक अंनियंत्रत हो आम के पेड से टकरा गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

 सूचना पाकर जमुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लाश को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया वंही बाइक को अपने कब्जे मे लेकर थाना ले गयी।

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर, थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूरी है। यातायात नियमों का पालन नही करने से सड़क दुर्घटना में इजाफा हुआ है।

गुरुवार, 5 मार्च 2020

फाल्गुन महोत्सव पर निकली ध्वज यात्रा, भक्तिमय हुआ शहर

सतरंगी फाल्गुन महोत्सव पर निकली निशान यात्रा, भक्तिमय हुआ शहर
गिरिडीह: तीन दिवसीय फागुन महोत्सव के तहत गुरुवार को कुटिया मंदिर परिसर रामबाग से श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। दोपहर लगभग तीन बजे निकाली गई निशान यात्रा में 701 लोगों ने अपने अपने हाथों में निशान थाम रखा था। इस यात्रा ने शहर के कई प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इसमें शामिल महिला पुरूष श्याम प्रभु के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

मधुपुर से आए कलाकार मनोज डालमिया और उनकी टीम के लोगों की ओर से बाबा श्याम के भजन पेश किए जा रहे थे। इसमें कई प्रकार की झांकियां भी शामिल थीं जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। इसका मुख्य आकर्षण पटना से आई 24 लोगों की बैंड शोभा यात्रा थी जो कई प्रकार के भक्ति धुन बजाते हुए चल रही थी। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद यात्रा श्याम मंदिर पहुंची जहां सभी निशान को प्रभु को अर्पण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार की शाम की गई थी जिसमें निशान पूजा एवं ज्योति जलाने के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया था। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया था।

आज किया जाएगा अखंड ज्योति पाठ एवं भंडारे का आयोजन:शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन पर सुबह सात बजे से मंदिर में अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा जबकि शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता से आए कलाकार पंकज जोशी, दूरदर्शन के स्थानीय कलाकार सुनील केडिया की ओर से एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा सवामणि, छप्पन भोग एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश मुसद्दी, सचिव पवन चुड़ीवाला, राकेश मोदी, शिवप्रकाश बगेड़िया, पीयुष मुसद्दी, रवि चुड़ीवाला, दिलीप बगेड़िया, प्रदीप अग्रवाल सहित कई लोग लगे हुए हैं।

सड़क हादसे में तीन महिला समेत चार की मौत

सड़क हादसे में तीन महिला समेत चार की मौत
सरायकेला : चौका थाना अंतर्गत झाबरी गांव के समीप मुख्य राज्य राजमार्ग 33 पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। 

जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार सवार ने ने तीन महिलाओं के अलावे एक बच्चे को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही चारों की मौत हो गई।
 जबकि पांच अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

एपवा का सीएए और एनआरसी के खिलाफ तीन दिवसीय धरना खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यलय परिसर में शुरू


सीएए और एनआरसी के खिलाफ एपवा ने दिया धरना
खोरीमहुआ : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन (एपवा) के बैनर तले गुरुवार को खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ एपवा की जिला अध्यक्ष कौशल्या दास ने नेतृत्व में महिलाओं ने धरना दिया।
 यह धरना लगातार तीन दिनों तक चलेगा।  

मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयंती चौधरी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह में आपसी सामंजस्य नहीं है। एक तरफ मोदी नागरिकता संशोधन बिल लागू नहीं करने की बात कर रहे हैं तो वहीं बिल लागू करने पर शाह अडिग हैं। इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि केंद्र सरकार भारत के नागरिकों को परेशान करने की साजिश कर रही है। 

कहा कि असम में कानून लागू कर 19 लाख भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने की योजना बनाई गई है। इसमें पांच लाख मुस्लिम और 14 लाख हिदू गरीब व पिछड़ा वर्ग के परिवार शामिल हैं। यही कानून पूरे देश में लागू कर पिछड़ों, आदिवासी तथा अल्पसंख्यकों को बाहर निकालने की साजिश रची जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

धरना में फातिमा खातून, लैला खातून, खतीजा खातून, कौशल खातून, पूजा देवी, मालती देवी, चंपा देवी, शबनम खातून, हॉकली देवी, जमुनी देवी, संगीता कुमारी, ललिता देवी, बेबी बेबी, ललिता दिनराही, बबीता देवी सहित दर्जनों की संख्या में ऐपवा की महिलाएं उपस्थित थीं।

बेहोश मिली हजारीबाग की महिला, नशाखुरानी की आशंका

बेहोश मिली महिला, नशाखुरानी की आशंका
बगोदर : सरिया थाना के पास गुरुवार को बेहोशी की हालत में एक महिला मिली है। सरिया पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला का उपचार जारी है।

महिला का उपचार कर रहे बगोदर सीएचसी के प्रभारी डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की स्थिति ठीक है। महिला के नशा खुरानी गिरोह की शिकार होने की डॉक्टर ने संभावना व्यक्त की है। 

सरिया पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। जिसके आधार पर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार महिला हजारीबाग की रहने वाली है। महिला का नाम बबली कुमारी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर घंघरी टोल प्लाजा के निकट सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर चीनो समदा से बगोदर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से सड़क क्रॉस करने के दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूटी सवार वृद्ध से हो गयी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वंही घटना में स्कूटी सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घटना के बाद लोगों के सहयोग से सभी घायलों को डुमरी के घुजाडीह स्थित मीना जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। 

मृतक युवक डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो पंचायत के समदा गांव निवासी युसूफ अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र परवेज अंसारी बताया जाता है। उसके दो साथियों की पहचान समदा के ही अयूब अंसारी एवं अफसर अंसारी के रूप में की गई। वृद्ध व्यक्ति बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह निवासी 70 वर्षीय ईश्वर दास हैं।

 मीना जनरल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बाइक अयूब अंसारी चला रहा था। घटना की जानकारी संबंधित थाना को नहीं दी गई है। मृतक के शव को अस्पताल से उसके परिजन अपने घर ले गए। इस मौत से समदा में शोक की लहर दौड़ गई एवं उसके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

वनपाल के आवेदन पर चार के विरुद्ध प्राथमिकी

विस्फोटक बरामदगी मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी
गावां : गावां के बादीडीह व जमडार पंचायत के जंगलों में अवैध रूप से संचालित माइका खदान में छापेमारी के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री व अन्य उपकरण के मामले में वन विभाग की ओर से दो अलग अलग मामले दर्ज कराए गए हैं। 

विदित हो कि गावां प्रखंड के बादीडीह व जमडार के जंगलों में माइका के अवैध खदानों में मंगलवार को डीएफओ राजकुमार साह द्वारा की गई छापेमारी में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। इस दौरान 102 पीस डेटोनेटर व 2 पीस जिलेटिन, संयुक्त डेटोनेटर को बर्बाद कर दिया गया था। साथ ही डीजल पंप सेट, हथौड़ा, तिरपाल, डीजल आदि की भी बरामदगी हुई थी।

गावां के वनपाल जयप्रकाश राम महतो के आवेदन पर गावां थाना में अवैध खदान में विस्फोटक सामग्री का उपयोग करने एवं सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को ले भारतीय संविधान की धारा के तहत भीखी निवासी सोनू यादव, महेंद्र यादव, धरवे नावाडीह निवासी उपेन्द्र विश्वकर्मा एवं बादीडीह निवासी कुलदीप यादव पर मामला दर्ज कराया गया है। 

इन्हीं लोगों पर अवैध तरीके से जंगल को नष्ट कर वहां से माइका निकालने के आरोप में वन अधिनियम के तहत वन विभाग में भी मामला दर्ज किया गया है। 

डीएफओ ने कहा कि अवैध खदान संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से माइका माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

गिरिडीह में सम्पन्न हुआ जनसंख्या कानून सभा

बढती जनसंख्या को रोकने शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बना तो देश में होंगे गृहयुद्ध  -अनिल चौधरी 
गिरिडीह : जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बेतहाशा बढती जनसंख्या को रोकने हेतु अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत में गृहयुद्ध हो सकता है।

उक्त बातें उन्होंने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा  गिरीडीह के एक रैस्टोरेंट में आयोजित "जनसंख्या कानून सभा" को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वह और उनकी टीम संसद के दोनों सदनों के अधिकांश सांसदों, सैकडों विधायकों सहित भारत के राष्ट्रपति जी से भी मिल चुके हैं। 

राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल व महासचिव धर्मेद्र धामा ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट के कारण गरीबी, अशिक्षा  भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्याएं बढ़ने के कारण देश में विकट हालात पैदा हो रहे हैं। उन्होंने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनना चाहिए इसकी वकालत की।

कार्यक्रम संयोजक संजय मोदी व  सुधीर शर्मा ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर में 5 माह का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है जिसमे देशभर के लगभग 100 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं। 

सह संयोजक संदीप डिंगोइच व हरीश खेमका  ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्र स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  इन्द्रेश कुमार  कई राज्यों की राजधानियों एवं देशभर के अनेक शहरों में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या आंदोलन को गति दे रहे हैं और आगे भी अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। 

कार्यक्रम समन्वयक शिवनंदन प्रसाद व गोविंद कुमार गोविन्द ने बताया कि राजस्थान में जयपुर और झुंझनूं, उत्तराखंड के देहरादून, मध्य प्रदेश के ग्वालियर व उत्तर प्रदेश के अनेक शहरों में बड़ी सभाओं के आयोजन हुआ है। वंही बिहार के औरंगाबाद, गया, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, बांका, बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और भागलपुर के अलावा झारखंड के पालाजोरी, जसीडीह, देवघर व मधुपुर में जनसंख्या कानून सभा आयोजित की जा चुकी हैं। 

कार्यक्रम संरक्षक महेश्वर नाथ सहाय  ने कहा कि राष्ट्रहित के इस कानून के विरोध को लेकर देशभर की आम जनता में एक अंडर करंट चल रहा है। बताया कि गत वर्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया था। जिनमें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी उपस्थिति रही थी।  

सभा मे नवनीत कुमार सिह, राकेश कुमार, हरीश खेमका समेत काफी संख्या में गिरिडीह के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वर्ण समाज का होली मिलन समारोह की तैयारी पूरी

स्वर्ण समाज का 7 को होली मिलन समारोह की तैयारी पूरी
जमुआ :  प्रखण्ड के प्रसिद्ध मनोरम तीर्थस्थल मुक्तेश्वर धाम झारो नदी तट पर 7 मार्च को अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के तत्वावधान में आहूत स्वर्ण समाज का होली मिलन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार पर्ची, पम्पलेट, सोशल मीडिया, गृह संपर्क कर किया जा रहा है और समाज के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा हैं। 

प्रखण्ड अध्यक्ष सुनिल कुमार राय, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा राजा, विकास मिश्रा, प्रखण्ड सचिव पवन सिंह सोलंकी, उप सचिव विनय राय ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का संदेश होगा। साथ ही समाज व राष्ट्र नवनिर्माण की दिशा में एक पहल। 

मिलन समारोह में समाजिक सशक्तिकरण व राष्ट्र सुदृढ़ीकरण पर गोष्टी, सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

धातृ व गर्भवती महिलाओं के साथ शिशुओं का किया गया टीकाकरण

पोबी आंगनबाड़ी केंद्र में शिशुओं, धातृ, गर्भवती महिलाओं का किया गया टीकाकरण
जमुआ :  प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पोबी दक्षिणी भाग आँगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को मासिक स्वास्थ्य शिविर के तहत  गर्भवती एंव धातृ महिलाओं व शिशुओं का आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार का टीकाकरण किया गया।

एएनएम मंजू कुमारी ने इसके फ़ायदे गिनाया और कहा कि टीकाकरण से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होते हैं। 

मौके पर आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी, सहिया संगीता यादव, मुख्य उत्प्रेरक योगेश कुमार पाण्डेय, पीएलवी सुबोध कुमार साव, जलसहिया स्मिता सिन्हा, सुनैना पाण्डेय, पिंकी देवी, काजल देवी, प्रीति देवी, विवेकानंद प्रसाद धीरज, राजा कुमार राम समेत महिलाएं व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।



बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने दिये बीसी को कई निर्देश

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने बीसी को दिये कई निर्देश
जमुआ : बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा परिषर में गुरुवार को एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।  शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी ने  ऋण वसूली, प्रधानमंत्री अटल पेंशन ,सुरक्षा,जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए से खाता धारकों को आच्छादित करने में बीसी को तीव्रता लाने का निर्देश दिया।  

उप शाखा प्रबंधक जय सिन्हा ने कहा कि बीसी बैंक की एक महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। पेंशन, बीमा व ऋण वसूली में अहम भूमिका होती है। 

बैठक में बीसी योगेश कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार महतो, संजय कुमार, ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, बिरेन्द्र कुमार बिंदु  ,बैंक कर्मी शिवनंदन भारद्वाज,  बबलू, नरेश कुमार विश्वकर्मा व कैशियर मौजूद थे।

होली त्यौहार को लेकर हुआ जमुआ थाना में शांति समिति की बैठक

जमुआ थाना में होली त्यौहार को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक
 जमुआ :  जमुआ थाना परिसर में गुरुवार को होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने  की।  बैठक में मौजूद पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने होली के अवसर पर शराब, डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी शर्त पर इन चीजों का प्रयोग कोई न करें। 

         बीडीओ श्री कर्मकार ने संबोधित करते हुये कहा कि सभी आपसी भाईचारा के साथ होली का त्यौहार मनाए।  रंगों के इस त्योहार में कोई ऐसा काम नही हो जाये जिससे दूसरे को परेशानी हो।  उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधि को अपने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने के लिए मुस्तेद रहने को कहा 

        मौके पर अंचलाधिकारी रामबालक कुमार एवं पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार राम ने कहा कि होली में शराब एवं डीजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसका पालन नही करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेस आएगी।इंस्पेक्टर बिनय राम ने कहा कि त्यौहार के पहले पुलिस लगातार छापामारी कर अवैध रूप से शराब बनाने वाले एवं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

      थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क के किनारे एवं चौक चौराहों में अवैध रूप से शराब विक्रेताओं को सूचिबद्ध किया गया है उनलोगों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाकर अंकुश लगाया जा रहा है। और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का नाजायज फायदा उठा बेवजह के विवादित पोस्ट डाल कर आपसी भाई चारे को तोड़ने वाले सतर्क हो जाये पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दंडनात्मक कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से होली त्यौहार शांति पूर्ण मनाने की अपील की। 

मौके पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामना दिया गया। इस अवसर पर एसआई सुमंत कुमार, मनिता कुमारी, मनीष कुमार, मुखिया दिनेश मंडल, चीना खान, महेंद्र यादव, रमेश प्रसाद कुशवाहा, वृजनंदन तिवारी,ओमप्रकाष साहू, नकुल कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार, बिष्णु नारायण वर्मा, रोहित कुमार दास, पंसस इस्राइल अंसारी, इस्लाम अंसारी, मीना दास, प्रयाग प्रसाद यादव, मथुरा कुशवाहा, सीतीया देवी, योगेश कुमार पाण्डेय, सूरज कुमार साव, असगर अली, असरार आलम, शाहिद अली, जुन्नैद आलम, कामदेव राय, नुरुल्लाह सिद्दीकी, पत्रकार सुधीर कुमार सिन्हा, रवि राजा, चंदन अग्रवाल, इकबाल आलम सहित दर्जनों नेता, समाजसेवी एवं अन्य मौजूद थे।