गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 टन से अधिक कोयला एवं दर्जनाधिक दो पहिया वाहन जब्त किया है। वहीं जब्त सभी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार सुबह सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के कबरीबाद इलाके में गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। पुलिस के इस कार्रवाई से कोयला के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी ने श्याम किशोर महतो ने बताया कि अवैध कोयला तस्करी की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की गई है। बताया कि जब्त वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और कोयला थाने में जमा कर लिया गया। उन्होंने कहा की जब तक अवैध कोयला तस्करी बंद नहीं होगी तब तक ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें