●पुलिस ने सास ससुर को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
गिरिडीह (Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव उसके घर मे ही फंदे से झूलती मिली। मृतका की पहचान बगोदरडीह निवासी मो सहजाद की 24 वर्षीय पत्नी नगमा खातून के रूप में हुई है।
नगमा की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उसके मायके वालों ने नगमा के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा जमकर हो हल्ला मचाया। मायके वालों का आरोप है कि नगमा की गला दबा कर पहले हत्या की गई है फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिये उसे फांसी के फंदे से लटकाया गया है।
मृतका की मां ने बताया कि नगमा की शादी वर्ष 2020 में बगोदरडीह निवासी सहजाद से हुई थी। सहजाद मुम्बई में जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत है। नगमा अपने ससुराल में अपने सास सास और एक ढेड़ साल के बेटे के साथ रहती थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे। मृतका की मां के अनुसार न केवल नगमा को उसके सास ससुर मारते पीटते थे, जबकि उसका पति भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। यहां तो नगमा के फोन से हम सबों के नम्बर को ब्लाक कर दिया था। ताकि हमारी बेटी हमसबों से बात चीत नहीं कर सके।
घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं पुलिस ने सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें