गिरिडीह (Giridih)। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के मौके पर गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ द्वारा बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए दूर-दराज से आए वेंडर्स के बीच कंबल वितरण किया गया।
फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन एवं कांग्रेस नेता पंकज कुमार सागर के नेतृत्व में गांधी चौक पर सब्जी आदि बेचने वाले वेंडर को कंबल दिया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा मानवता ही सबसे बड़ी धर्म है। आज विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानव सबसे बड़ा धर्म और मानवता के नाते यह काम किया गया।
संघ के सचिव अफगान उर्फ बबलू ने कहा की फूटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ एक सामाजिक संस्था है। संस्था गरीबों और असहाय लोगों को जागरुक करने के साथ साथ फुटपाथी दुकानदारों और वंडर्स की आवाज को बुलंद करती है।
इस अवसर पर संघ के मोहम्मद इकबाल एतराम, सितारा, शक्ति कुमार साहा, मोहम्मद झुमरी, पोगा, पवन कुमार भोला साव, राहुल कुमार, रंजीत खटीक, हसन रजा, सुनील वर्मा, मोहम्मद समीर, मोहम्मद चिंटू, चौहान कुमार, शौकत अजीज आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें