गिरिडीह (Giridih)। खोरीमहुआ अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के नेतृत्व में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बीती रात धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध बोल्डर, पत्थर लदे, बिना वाहन चालान एवं ओवरलोडिंग की स्थिति में संचालित हो रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया।
जब्त किए गए वाहनों वाहन संख्या JH11P-5820, वाहन संख्या JH11AT-6983 एवं वाहन संख्या JH11P-6860 शामिल हैं। इन तीनों वाहनों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जब्त कर घोड़थम्बा ओ.पी. में रखा गया है। साथ ही खनन एवं परिवहन अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने बताया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचती है तथा ओवरलोडिंग से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे अवैध कार्य किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाएगा और बिना चालान अथवा ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में और भी व्यापक अभियान संचालित किए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें