बुधवार, 10 दिसंबर 2025

गिरिडीह में हुआ बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी का भव्य उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह में बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी का उद्घाटन बुधवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में किया गया। बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विसपुते उपस्थित थे।


इस उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह , बलविंदर सिंह सलूजा, पुरुषोत्तम मिश्रा, प्राचार्य राघव भोक्ता, स्कूल के डायरेक्टर राजीव रंजन सिंह, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी, वार्ड पार्षद नुरूल होदा मौजूद थे। जिन्होंने मैदान में फुटबॉल खेलकर फुटबॉल अकादमी का विधिवत शुभारंभ किया।


मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। खेल कूद एक ओर हमें अनुशासन में रहना सिखाता है तो दूसरी ओर हमें तंदुरुस्त भी रखता है। अतः हमें नियमित रूप से खेलना चाहिए। उन्होंने किरण पब्लिक स्कूल में बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी का स्थापित किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि हमारी कामना है कि यहां के बच्चे राष्ट्र स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करे।


वहीं झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने कहा कि इस फुटबॉल अकादमी में जो बच्चे तैयार होंगे वह राज्य स्तर ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर खेलेंगे और स्कूल और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने झारखण्ड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से इस बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।


स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ- साथ सहगामी क्रियाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है। ताकि यहां अध्ययनरत बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। विद्यालय इसके लिये दृढ़संकल्पित है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो जियाउद्दीन, प्रीति कुमारी, जेपी पंडित, पंचानंद कुमार, आकाश जालान समेत अन्य शिक्षक - शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें