गिरिडीह (Giridih)। उपायुक्त रामनिवास यादव बुधवार को जिले कर धनवार एवं बिरनी प्रखण्ड के विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां बच्चों से उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली वहीं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।
उपायुक्त श्री यादव ने धनवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जटहा और बिरनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दलांगी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय में शिक्षा का स्तर कैसा है, और बच्चे क्या सीख रहे हैं समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त ने शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में रखे उपस्थिति पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या, सामग्री पंजी व अन्य अभिलेखों की भी जांच की।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें