सोमवार, 15 दिसंबर 2025

तेज रफ्तार ट्रक ने क्रिकेट खेलने जा रहे युवक को मारा टक्कर, युवक गम्भीर, रांची रेफर

गिरिडीह(Giridih)। पचम्बा थाना क्षेत्र के राजपुरा मिडिल स्कूल के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगो ने उसे गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया है।


हादसे में घायल युवक पचम्बा के गढ़ मुहल्ला (दुर्गा मण्डप) निवासी पप्पू साव के पुत्र ऋषि कुमार है। बताया गया कि घटना के समय ऋषि अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।  जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।



घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच सीमेंट लोड उक्त ट्रक संख्या जेएच 10 सीयू 0901 को जप्त कर थाना ले आयी। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें