सोमवार, 15 दिसंबर 2025

झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति पहुंची गिरिडीह, पदाधिकारियों संग बैठक कर दिए कई निर्देश

गिरिडीह(Giridih)। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति विधायक सरयू राय के नेतृत्व में सोमवार को गिरिडीह पहुंची। समिति के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के आलाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समिति में जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के साथ जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर भी शामिल थे।



जमशेदपुर के जनतादल (यू) विधायक सरयू राय के गिरिडीह आगमन पर गिरिडीह जदयू के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव रुद्रकांत लाल दास के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट करने परिषदन भवन पहुंचे। जद यू पदाधिकारियों ने विधायक सरयू राय एवं विधायक देवेंद्र कुंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। विधायकों का स्वागत करने वालों में जदयू के सुधीर आनंद, लखेश्वर प्रसाद वर्मा, सरयू गोप, शिवाजी सिंह आदि शामिल थे। इस दौरान विधायक सरयू राय ने पार्टी के लोगों से संगठन की मजबूती समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उन्हें कई टिप्स भी दिए।  



बाद में समिति ने विधायक सरयू राय की अध्यक्षता मर परिसदन भवन में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवा गारंटी अधिनियम और सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत काम की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष श्री राय ने अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यालय परिसर में सेवा का गारंटी अधिनियम से संबंधित सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाने की बातें कही। कहा की सेवा का गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन में यदि किसी व्यक्ति को दोष सिद्ध किया गया है अथवा दोष मुक्त किया गया है तो उससे संबंधित कार्रवाई का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराया जाए।



सूचना का अधिकार अधिनियम के संदर्भ में कहा कि सभी व्यक्ति को सही सूचना ससमय उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बैठक में उन्होंने जिले में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनो और उसके निष्पादन की स्थिति तथा वैसे प्राप्त आवेदनों जिनका सूचना देना संभव नहीं है आदि का संपूर्ण विवरण तैयार करने का निर्देश दिया।


वहीं बैठक में आपूर्ति विभाग के तहत धान अधिप्राप्ति के कार्यों, निबंधित किसानों की संख्या, धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य, पैक्स केंद्रों की स्थिति आदि की समीक्षा की गयी। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए समिति ने निबंधित ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन परिचालन सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन पॉलिसी आदि के बारे में भी जानकारी लिया साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कृषि विभाग, श्रम नियोजन विभाग द्वारा संचालित आम जनता से जुड़े मुद्दे को समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।


बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें