गिरिडीह(Giridih)। जिलामुख्यालय स्थित सर जेसी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में आज झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जेसी बोस की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इसके पूर्व मंत्री के स्कूल आगमन पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंत्री का भव्य स्वागत किया।
प्रतिमा के अनावरण करने के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए और पूरे गिरिडीह वासियों के लिए काफी गौरव का दिन है, क्योंकि महान वैज्ञानिक सऱ जेसी बोस का लगाव गिरिडीह से रहा है। सर जेसी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल भी उनकी धरोहर को आज भी संजोये रखने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि गिरिडीह में एकमात्र यूनिवर्सिटी जिसका नाम भी सर जेसी बोस के से रखा गया है यह काफी गौरव की बात है। हम सबों का फर्ज है की महान वैज्ञानिक सऱ जेसी बोस के धरोहर को संजोकर रखने का काम हम सभी मिलकर करें। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, प्रिंसिपल मुन्ना प्रसाद कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें