सोमवार, 15 दिसंबर 2025

तेज रफ्तार हाइवा ने एक 80 वर्षीय वृद्ध को रौंदा, हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह (Giridih)। जिले के गावां थाना क्षेत्र के पटना बलहरा मुख्य सड़क पर बीती रात बादीडीह गांव में एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक वृद्ध व्यक्ति को रौंद कर फरार हो गया। हादसे में  80 वर्षीय वृद्ध बालगोविंद हजाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर दोषी हाइवा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही गांवा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझा कर जाम हंटवाने में सफलता पायी।


बताया गया कि वृद्ध व्यक्ति बालगोविंद हजाम रविवार की रात लगभग नौ बजे खाना खा कर अपने पुराने घर से नया घर सोने जा रहे थे। इसी दौरान वह जब सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं घटना को अंजाम दे हाइवा चालक, हाइवा समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने हाइवा का पीछा भी किया लेकिन चालक ने तेज गति से हाइवा लेकर फरार हो गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से रोजाना तेज रफ्तार में हाइवा का आवागमन होता हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी की है। लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है। लोगों ने अविलम्ब हाइवा चालक को गिरफ्तार करने और वृद्ध के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग किया।


घटना के बाबत गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि हाइवा के धक्के से वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। भागते हुए हाइवा का ग्रामीणों ने वीडियो रिकॉर्ड किया है साथ सीसीटीवी कैमरा में भी उसकी रिकार्डिंग हुई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताया कि पुलिस हाइवा की धड़ पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया है। जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें