सोमवार, 15 दिसंबर 2025

सिकदारडीह अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों ने ली बैठक कर मदीना मस्जिद निर्माण करने का निर्णय

गिरिडीह ,(Giridih। सदर प्रखंड के सिकदारडीह में मदीना मस्जिद  निर्माण को लेकर अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक आवश्यक बैठक मस्जिद निर्माण स्थल में हुई। सोमवार को हुई इस बैठक में झामुमो जिला युवा सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सिकदारडीह गांव में लगभग 4 हजार स्क्वायर फीट का एक वृहत मदीना मस्जिद मस्जिद निर्णय करने का लिया गया। साथ ही  निर्माण स्थल की मापी कर, नक्शा बनवा वृहत मस्जिद का स्वरूप दिये जाने का भी निर्णय लिया। 


इस मस्जिद निर्माण में आने वाले खर्च की राशि के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वैच्छिक अंशदान करने की सहमति जताई। अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले जनवरी माह से मस्जिद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें