शनिवार, 13 दिसंबर 2025

जरासंघ महोत्सव पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा, समारोह रविवार को

गिरिडीह (Giridih)। आगामी 14 दिसंबर को सवेरा सिनेमा हॉल में जरासंघ महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के गिरिडीह जिलाध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। 


उन्होंने  लोगों से सम्पर्क कर बताया कि उस दिन जिलामुख्यालय स्थित सर्कस मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा सर्कस मैदान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण कर सवेरा सिनेमा हॉल स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। उन्होंने उस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की है।



उन्होंने बताया कि जरासंध महोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष समाज से जुड़े सभी जिला में टॉप आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में इस वर्ष सरकारी नौकरी पाने वाले समाज के युवाओं को भी समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज में शिक्षा के स्तर में सुधार और समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बना उन्हें गरीबी के दलदल से कैसे दूर किया जाय इस मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, पवन राम, राहुल राम, विकास चंद्रवंशी इत्यादि लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें