गिरिडीह (Giridih)। मिशन ग्राउंड, बिशनपुर में बीपीएल बिशनपुर प्रीमियर लीग (BPL) सीजन–10 का महा मुकाबला रविवार को होगा। यह रोमांचक क्रिकेट मुकाबला दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। जिसमे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उनके साथ झामुमो युवा सचिव फरदीन अहमद एवं शौकत अली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बता दें कि पिछले 9 वर्षों से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह बीपीएल टूर्नामेंट 10वें वर्ष में प्रवेश करते हुए अपनी सफलता के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव को छूने जा रहा है।
आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीपीएल केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। सीजन-10 के मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस क्रिकेट महाकुंभ को सफल बनाने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें