शनिवार, 13 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने किया बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित

गिरिडीह (Giridih)। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित कायस्थ समाज से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया।


राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में संघ के महासचिव चुन्नू कांत, उपाध्यक्ष विशाल आनंद, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी सुभोनिल सामंता एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा के अलावे कार्यकारिणी समिति के नव निर्वाचित सदस्य अमित कुमार, उत्तम कुमार, सृष्टि सौम्या एवं वैभव विशाल को संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में जिलाधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय भी आमंत्रित थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों से समारोह में वो उपस्थित नहीं हो सके थे। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एमके वर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव संजीव सिन्हा 'सज्जन' ने किया। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था अपने गठन काल वर्ष 2015 से लगातार समाज हित के लिये कार्य करती आ रही है। समाज के जरूरतमंदों को हर जरूरत के समय मे आर्थिक सहयोग भी प्रदान करती रही है। रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिये रक्त की भी व्यवस्था करती रही है।


वहीं मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने कहा कि कायस्थ कोई जाति नहीं बल्कि संस्कृति है। जो सभी वर्ग और समुदाय के लिये मददगार के रूप में काम करता है। उन्होंने राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाजहित मे हमेशा ही अग्रणी पंक्ति में खड़ा रह कर समाज की सेवा करती है। उन्होंने संस्था के लोगों को हर जरूरत के समय हर अपनी ओर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया।



जबकि कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा के अलावे राजेश सिन्हा 'राजू', विकास कुमार, अभय कुमार, रंजीत कुमार, सौरभ कुमार, अमर कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा' पल्लू', आकाश कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, रंजीत सिन्हा 'बबलू', चंदन सिन्हा, शेखर कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, शशि सिन्हा, श्रेयांश कुमार सिन्हा, जयंत कुमार 'सिंकू अमिता प्रसाद,शोभा सिन्हा, अनिता सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें