शनिवार, 13 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए 72380 वाद पूर्व मामले एवं 5878 लंबित मामलों का निष्पादन

9 करोड़ 01 लाख 32 हजार 760 रूपए की राजस्व मूल्य की हुई प्राप्ति

गिरिडीह (Giridih)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उच्च न्यायालय झारखंड के मुख्य न्यायाधीश ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑन लाइन उद्घाटन किया।


इस लोक अदालत मर 72380 वाद पूर्व मामले एवं 5878 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 9 करोड़ 01 लाख 32 हजार 760 रूपए की राजस्व मूल्य की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम में दुर्घटना वाद में पीड़ितों को 46 लाख रुपए से अधिक मूल्य की चेक प्रदान की गई।


इस लोक अदालत में कुल 13 पीठों का गठन किया गया था। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मार्तंड प्रताप मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स, मीडिया कर्मीयों सहित पक्षकारों की भूमिका सराहनीय रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें