गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह - डुमरी मुख्य मार्ग में पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेडीह के समीप आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक ओर कार के बीच पहले टक्कर हो गई और फिर पीछे की से आ रही एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का स्थिति उत्पन्न हो गयी।
जानकारी के अनुसार बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी सुधीर राणा अपनी पत्नी चमेली सुमन के साथ बाइक से गिरिडीह आ रहे थे। इसी दौरान पांडेडीह के समीप एक टाटा पंच वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना में चमेली सुमन की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुधीर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित होकर कार आगे जा रही ट्रक से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एवं गंभीर रूप से घायल सुधीर राणा को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं मृतका के परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुँचे, जहाँ कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें