शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

उपायुक्त ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

गिरिडीह (Giridih)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की और वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।


मौके पर उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और उसके रखरखाव का जायजा लिया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि का भी जायजा लिया।


इस दौरान उपायुक्त ने वहां तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिया।


मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों, 31 गांडेय विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें