गिरिडीह (Giridih)। भारत माता को समर्पित अमर राष्ट्रगान वंदना “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर गिरिडीह कालेज में वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन एवं वंदे मातरम् पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हजारीबाग के एनसीसी कमांडेंट के निर्देश पर प्रो विनीता के नेतृत्व में गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पुनम कुमारी, द्वितीय नेहा परवीन एवं तृतीय स्थान पर रुबी कुमारी ने प्राप्त की।
कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मौके पर डॉ अनुज ने कहा कि यह गीत आज भी हमें राष्ट्रीय गौरव का अनुभव कराती है। वहीं प्रो विनीता ने कहा कि महान कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित यह अमर गीत केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव की भावना का प्रतीक है।
मौके पर प्रो धर्मेंद्र कुमार, प्रो आशा रजवार, एनसीसी की सिनियर सोनाली जयसवाल, बबीता मरांडी, उमेश के अलावे बी एड के सभी छात्र छात्राएं शामिल होकर 'वंदे मातरम' गीत की कालजयी गरिमा को याद कर और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें