गिरिडीह (Giridih)। जिले के निमियाँघाट थानाक्षेत्र के ग्राम हेठनगर निवासी विजय कुमार वर्णवाल के घर बीते 28 अक्टूबर को हुई चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस चोरी कांड में संलिप्त 7 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी गया सामान एवं नगदी बरामद किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि विजय कुमार वर्णवाल के घर हुई चोरी की घटना के बाद गृहस्वामी के आवेदन के आधार पर निमियाँघाट थाना काण्ड सं० 110/25 दिनांक 29 10.2025 में धारा 331(4)/305 बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं इस घटना का उद्भेदन करने हेतु एसपी गिरिडीह डॉ बिमल कुमार द्वारा एसडीपीओ डुमरी के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन कर काण्ड में संलिप्त चोरो की गिरफ्तारी एवं चोरी गये समानों की बरामदगी का निर्देश दिया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान के क्रम में इस चोरी की घटना में संलिप्त 7 चोरों मो० सफीक अंसारी उर्फ गुड्डु पिता सलीम अंसारी, मो० गुलजार अंसारी पिता निजाम अंसारी, मो० सदीक उर्फ मुखिया पिता अतीक,मो० हातिम अंसारी पिता खातिर अंसारी, मो० सद्दाम अंसारी पिता सिराजउद्दीन अंसारी, मो० गुफरान पिता स्व० अब्दुल ललीफ (सभी ग्राम श्यामडीह बस्ती, कतरास, थाना कतरास, जिला धनबाद) एवं मो० सोबराती अंसारी पिता स्व० खातिर अंसारी ग्राम लोहारगोड़ा, थाना चन्दनकियारी (बारामसिया ओ०पी०) जिला बोकारो को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सभी अपराधियों ने पूछताछ के दौरान उक्त चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी गया समान एवं रूपया बरामद किया गया है। बरामद समानों में ताला काटने वाला कटर, दरवाजा एवं दराज खोलने में उपयोग किया जाने वाला पेचकस, चोरी किया हुआ चाँदी जैसा दिखने वाला पायल, सब्बल, 7500/-रू0,एक आधार कार्ड (विजय वर्णवाल का) एवं दो चाकु शामिल है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाये अपराधकर्मियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें