गुरुवार, 1 मई 2025

एलआईसी कार्यालय में बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह जिला इकाई द्वारा गुरुवार को एलआईसी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा एवं नेतृत्व मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 


मौके पर मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज का दिन श्रमिको के समर्पण, आंदोलनों और अधिकारों को याद करने का दिन है। 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने 8 घंटे काम के अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन  को कुचलने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई। जिस कारण काफी मजदूर मारे गये, हजारों घायल हुए। उसके बाद 1889 में पेरिस में हुए अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा। 


 बीमा कर्मचारी संघ के मंडलीय सहायक सचिव अनुराग मुर्मू ने कहा कि देश में अनुबंध पर बहाली की जा रही हैं जो गलत है। केन्द्र सरकार 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम कोड बनाया जो श्रमिक विरोधी हैं। कर्मचारी नेताओ ने कहा कि केन्द्र की सरकार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का तेजी से विनिवेशीकरण कर रही हैं जिस कारण रोजगार में कमी आई है तथा कर्मचारियों का आर्थिक और शारीरिक शोषण बढ़ा हैं।


 कार्यक्रम में विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय , उमानाथ झा ,स्वेता, प्रवीण कुमार हांसदा, प्रीतम कुमार मेहता, विजय कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, अंशु कुमारी सिंघानिया, शबा प्रवीण, नीतीश कुमार गुप्ता, महेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार सिंह, देवनाथ दास, नीरज कुमार सिंह, प्रभाष कुमार शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, कुलजीत कुमार रवि, संजय कुमार शर्मा, पंकज कुमार, संजय गुप्ता, घनश्याम साव, विजय मंडल आदि कर्मचारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें