गुरुवार, 1 मई 2025

बन्द पड़े पत्थर खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

गिरिडीह (Giridih)। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के डढ़ो गांव स्थित बन्द पड़े एक पत्थर खदान में नहाने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक डढ़ो गांव निवासी विजय शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र अनूप शर्मा था।


मिली जानकारी के अनुसार अनूप कहीं ओर रहता था। लेकिन गांव में हो रहे यज्ञ में शामिल होने वह कुछ दिन पूर्व ही अपने घर आया था। इसी दौरान गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ गांव के समीप स्थित बन्द पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था। जहां नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह खदान के गहरे पानी में समा कर डूब गया। घंटों प्रयास के बाद भी उसका शव नहीं निकाला जा सका है।


स्थानीय ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने बताया कि इस पत्थर खदान का संचालन दो वर्ष पूर्व मेसर्स मां देवी स्टोन वर्क्स द्वारा शुरू किया गया। जिसके प्रोपराइटर पंकज कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में यह खदान बंद पड़ा है। खदान के बंद होने के बाद लीज धारक द्वारा खदान के चारों ओर सुरक्षा का कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।  जिस कारण लोग इस बन्द पड़े पत्थर खदान में नहाना धोना शुरू कर दिया है। जो जानलेवा साबित हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें