01 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
आज गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करना न भूलें। इसके अलावा आज वरद चतुर्थी अर्थात वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज भगवान गणेश का पूजन अवश्य करें। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को विशेष महत्व प्राप्त है। ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को बुद्धि, विद्या, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है।
मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने
वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष
शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति
ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने
चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों
का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा
करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति
के जीवन में उन्नति होती है।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
आज का पंचांग: 01 मई 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : बैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 41 AM, सूर्यास्त : 06: 56 PM
तिथि : चतुर्थी 11:24 AM तक उपरांत पंचमी
नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 02:20 PM तक उपरांत आद्रा
राहुकाल : 02:00 PM से 03:37 PM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, वरद चतुर्थी, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, मई दिवस
आज :: 01 :: 05 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को काम ना मिलने से उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। आप यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका मधुर व्यवहार आज आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगाएगा। किसी संत या ज्ञानी पुरुष के दर्शन से जीवन को नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और न्याय पक्ष मज़बूती से आपके साथ खड़ा रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में कामों से भी इनकम हो सकती है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा जो आपको खुशी देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं और आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किसी सफेद वस्तु का दान करने से भाग्य चमकेगा। धन लाभ के योग हैं और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अपने बॉस से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जोकि उन्हें बुरी लगे। जो लोग नया व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सम्पत्ति से जुड़े सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। आपकी सूझबूझ और अनुभव से भाग्य का द्वार खुलेगा। कार्य से संबंधित यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिजनों, खासकर बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उनका आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। आपको यदि किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ रहा है, तो आप उसमें बहुत ही सोच समझकर अमल करें। दिन की शुरुआत में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। नज़दीकी लोगों से धोखा मिलने की संभावना है, अत: सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। घर में मांगलिक कार्यों की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको सोच समझकर पूरा करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं बाहर कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। केवल अच्छे वस्त्र और रहन-सहन से नहीं, बल्कि व्यवहार में भी परिपक्वता लाएं। कुछ लोग आपकी कार्यशैली से नाराज़ हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा, निवेश और नौकरी में लाभ मिलेगा, हालांकि स्थान परिवर्तन चिंताजनक हो सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिससे आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको सरकारी योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर भी कोई लापरवाही नहीं करनी है। आपको भाई-बहनों का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। लंबे समय से अटके कार्य आज गति पकड़ेंगे। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शब्दों पर संयम रखना बेहद आवश्यक है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप यदि कोई इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लिए बिना न करें। काम पर फोकस बनाए रखें और दूसरों की निंदा से दूर रहें। धार्मिक कार्यों से लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र से सहयोग मिलेगा और कार्य सिद्ध होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े निवेश लाभकारी रहेंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है, लेकिन आप यदि बिजनेस में किसी के साथ कोई डील फाइनल करें, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आपको किसी अजनबी के बातों में आने से बचना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपको अच्छा लाभ देगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की योजना बनेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं। वाहन या मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक विवादों से बचें और जरूरतमंदों की मदद करें। समाज में नई मित्रता का योग है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आप अपने समय का सदुपयोग करें। आपको किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके कामों की गति भी तेज रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। परिवार के लिए समय निकालना आज जरूरी है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है। कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी और कार्य सफलता की ओर अग्रसर होगा।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं और बिजनेस में आप अपनी योजनाओं से बिल्कुल छेड़छाड़ ना करें, नहीं तो वह आपकी समस्याओं को ही बढ़ाएंगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपने खान-पान में लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बड़े सौदे लाभकारी रहेंगे। किसी शत्रु के कारण हानि हो सकती है। दिन की शुरुआत में ध्यान और धर्म का सहारा लें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के ऊपर विश्वास और गहरा होगा। आपको किसी पारिवारिक मामले को धैर्य और संयम रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। कम समय में अधिक कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। किसी असहाय की मदद करें, पुण्य मिलेगा। दूसरों के झगड़ों में ना उलझें। सामाजिक जीवन में आज पार्टी या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा। दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ करें। पारिवारिक समारोह में भागीदारी रहेगी। विवादों से जितना हो सके दूर रहें। आज हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और ध्वज अर्पण करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें