गिरिडीह (Giridih)। भारतीय रेड क्राॅस के चेयरमैन सह पत्रकार अरविंद कुमार के पिता नन्दलाल अग्रवाल का शनिवार अहले सुबह निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। राजधनवार के इरगा नदी घाट पर आज ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्व नन्दलाल अग्रवाल झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन पर नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रेड क्राॅस के सचिव विवेश जालान, उप चेयरमैन चरणजीत सिंह, डाॅ मो आजाद, उद्योगपति सतविंदर सिंह सलूजा, डाॅ विकास लाल, डाॅ विशाल लाल, डाॅ विनय गुप्ता, डाॅ कमलेश्वर प्रसाद, डाॅ परीमल, डाॅ सीके सिंह, डाॅ आरआर बर्णवाल, चैम्बर ऑफ काॅमर्स सह नवगठित सिविल सोसाइटी के जिलाध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, संजय भुदोलिया, निकिता गुप्ता, प्रमोद कुमार, अभय शाहाबादी ने गहरी संवेदना व्यक्त किया।
वहीं पत्रकार अरविंद के पिता के निधन पर देश की सबसे पुरानी पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष कानन किस्कू, महासचिव विलियम जैकब, कोषाध्यक्ष अख्तर इमाम, संगठन सचिव अजय कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रतीक कुमार, सचिव संजय कुमार, बजरंगी यादव, आदित्य पांडेय, सुजीत पांडेय आदि के अलावे पत्रकार संगठन जेजेए समेत अन्य पत्रकार संगठनों से पत्रकारों व शहरवासियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें