शनिवार, 1 मार्च 2025

गिरिडीह में हुआ सिविल सोसाइटी का गठन, निर्मल झुनझुनवाला बने अध्यक्ष व महासचिव मोहम्मद तारीक

गिरिडीह(Giridih)। सिविल सोसाइटी गिरिडीह के संस्थापक सदस्यों की एक अहम बैठक शुक्रवार को स्थानीय एक होटल में हुई। बैठक में एक तदर्थ समिति (Adhoc committee) का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं लखन लाल, महासचिव मोहम्मद तारीक, उपसचिव सुनील कुमार खंडेलवाल एवं सुधीर अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बनाये गये। 


वहीं बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनयन किया गया। जिसमें अधिवक्ता महेश्वर नाथ सहाय , राजेंद्र त्रिपाठी, शंकर पाण्डेय,  देव राज आनंद, अधिवक्ता त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी, मोहम्मद फ़ारुक़ हसन, सुनील मोदी एवं राम गुप्ता शामिल किए गये।


बैठक में निर्णय लिया गया की होली के बाद एक वृहत आमसभा का आयोजन कर लोगों को सिविल सोसाइटी के बारे में जानकारी दे अधिक से अधिक सदस्यों को इसमें जोड़ा जाएगा। बताया गया कि "सिविल सोसाइटी, गिरिडीह" का अस्थाई कार्यालय तिरंगा चौक स्थित मारुति टावर में होगा। यह पूर्णतया एक गैर राजनीतिक संगठन रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहर वासियों की समस्याओं से स्थानीय प्रशासन को अवगत करा उसका युद्ध स्तर पर निदान कराना प्रयास होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें